पटना में कबाड़ी दुकानदारों के बीच फायरिंग:एक युवक के हाथ में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती; तीन आरोपी हिरासत में

पटना में कबाड़ी दुकानदारों के बीच फायरिंग:एक युवक के हाथ में लगी गोली, अस्पताल में भर्ती; तीन आरोपी हिरासत में

पटना के शास्त्री नगर इलाके के बालदेव भवन रोड में देर रात करीब 2 बजे आपसी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष कबाड़ी की दुकान चलाते हैं, जिसमें एक बदरी आलम उर्फ आरजू नाम के युवक के हाथ में गोली लगी है। फिलहाल परिजनों ने एक निजी अस्पताल में युवक को एडमिट कराया है, जहां घायल स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। शास्त्री नगर थाने में शिकायत, 3 हिरासत में इस मामले को लेकर पीड़ित के पिता मोहम्मद सन्नी ने शास्त्री नगर थाने में शिकायत की है। SDPO सचिवालय 2 साकेत कुमार ने बताया कि, FIR दर्ज हो गई है। छानबीन की जा रही है। अंकित कुमार, किशोर राय, सन्नी साव को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ हो रही है।’ पुराने विवाद से जुड़ा मामला साकेत कुमार ने आगे बताया कि, अंकित और किशोर पुनाईचक के रहने वाले हैं और सन्नी साव नौबतपुर का रहने वाला है। इन्हीं लोगों से बदरी उर्फ आरजू से विवाद हुआ था। पटना के शास्त्री नगर इलाके के बालदेव भवन रोड में देर रात करीब 2 बजे आपसी विवाद में एक पक्ष ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग कर दी। बताया जा रहा है कि दोनों पक्ष कबाड़ी की दुकान चलाते हैं, जिसमें एक बदरी आलम उर्फ आरजू नाम के युवक के हाथ में गोली लगी है। फिलहाल परिजनों ने एक निजी अस्पताल में युवक को एडमिट कराया है, जहां घायल स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है। शास्त्री नगर थाने में शिकायत, 3 हिरासत में इस मामले को लेकर पीड़ित के पिता मोहम्मद सन्नी ने शास्त्री नगर थाने में शिकायत की है। SDPO सचिवालय 2 साकेत कुमार ने बताया कि, FIR दर्ज हो गई है। छानबीन की जा रही है। अंकित कुमार, किशोर राय, सन्नी साव को हिरासत में लिया गया है। इनसे पूछताछ हो रही है।’ पुराने विवाद से जुड़ा मामला साकेत कुमार ने आगे बताया कि, अंकित और किशोर पुनाईचक के रहने वाले हैं और सन्नी साव नौबतपुर का रहने वाला है। इन्हीं लोगों से बदरी उर्फ आरजू से विवाद हुआ था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *