जामताड़ा में जूते-चप्पल की दुकान पर फायरिंग:देर रात दो राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचे लोग, तीन माह में चौथी घटना से दहशत

जामताड़ा में जूते-चप्पल की दुकान पर फायरिंग:देर रात दो राउंड फायरिंग, बाल-बाल बचे लोग, तीन माह में चौथी घटना से दहशत

जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में देर रात जूते-चप्पल की एक दुकान पर हुई गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया। कांगोई फाटक के समीप शास्त्री नगर स्थित इस दुकान पर बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। फायरिंग दुकान के मुख्य गेट पर लगे शीशे पर की गई, जिससे शीशा चकनाचूर हो गया और गोलियां आर-पार निकल गईं। घटना के समय दुकान में दुकानदार का भतीजा और कुछ स्टाफ मौजूद थे, लेकिन संयोगवश किसी को गोली नहीं लगी। जिले में तीन माह के भीतर गोलीबारी की यह चौथी घटना है। दुकानदार ने जताई हैरानी, लोग घरों में दुबके दुकान मालिक राजू प्रसाद ने बताया कि वे घटना से करीब 10 मिनट पहले रात 8:40 बजे किसी काम से बाजार निकले थे और 8:50 बजे फायरिंग की घटना हुई। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, इसके बावजूद इस तरह की घटना होना चौंकाने वाला है। वहीं परिजनों ने आशंका जताई कि मोहल्ले के कुछ लोग उनसे जलन रखते हैं, जिसके कारण इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है। घटना के बाद से परिवार के सदस्यों और दुकान में मौजूद कर्मियों के बीच भय का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग अपने-अपने घरों में छिप गए। सीसीटीवी खंगाले जा रहे, पुलिस कर रही जांच घटना की सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लगोरी और नगर प्रभाग निरीक्षक अब्दुल रहमान सहित अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जामताड़ा जिले के मिहिजाम थाना क्षेत्र में देर रात जूते-चप्पल की एक दुकान पर हुई गोलीबारी से इलाके में हड़कंप मच गया। कांगोई फाटक के समीप शास्त्री नगर स्थित इस दुकान पर बाइक सवार दो अज्ञात अपराधियों ने ताबड़तोड़ दो राउंड फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। फायरिंग दुकान के मुख्य गेट पर लगे शीशे पर की गई, जिससे शीशा चकनाचूर हो गया और गोलियां आर-पार निकल गईं। घटना के समय दुकान में दुकानदार का भतीजा और कुछ स्टाफ मौजूद थे, लेकिन संयोगवश किसी को गोली नहीं लगी। जिले में तीन माह के भीतर गोलीबारी की यह चौथी घटना है। दुकानदार ने जताई हैरानी, लोग घरों में दुबके दुकान मालिक राजू प्रसाद ने बताया कि वे घटना से करीब 10 मिनट पहले रात 8:40 बजे किसी काम से बाजार निकले थे और 8:50 बजे फायरिंग की घटना हुई। उन्होंने कहा कि उनकी किसी से कोई व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, इसके बावजूद इस तरह की घटना होना चौंकाने वाला है। वहीं परिजनों ने आशंका जताई कि मोहल्ले के कुछ लोग उनसे जलन रखते हैं, जिसके कारण इस तरह की वारदात को अंजाम दिया गया हो सकता है। घटना के बाद से परिवार के सदस्यों और दुकान में मौजूद कर्मियों के बीच भय का माहौल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गोली की आवाज सुनते ही आसपास के लोग अपने-अपने घरों में छिप गए। सीसीटीवी खंगाले जा रहे, पुलिस कर रही जांच घटना की सूचना मिलते ही मिहिजाम थाना प्रभारी विवेकानंद दुबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। इसके बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी विकास आनंद लगोरी और नगर प्रभाग निरीक्षक अब्दुल रहमान सहित अन्य अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पड़ोसियों से पूछताछ कर रही है। अधिकारियों ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *