समस्तीपुर में लोजपा नेता पर फायरिंग:कार ड्राइवर को सीने में लगी बुलेट, कार-बाइक सवार अपराधियों ने की 10 राउंड गोलीबारी

समस्तीपुर में लोजपा नेता पर फायरिंग:कार ड्राइवर को सीने में लगी बुलेट, कार-बाइक सवार अपराधियों ने की 10 राउंड गोलीबारी

समस्तीपुर शहर में मंगलवार शाम लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता अंटू ईशर पर जानलेवा हमला हुआ है। उनके घर के सामने अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। ईशर बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके कार ड्राइवर शुभम कुमार को गोली लग गई। शुभम के सीने में बुलेट लगी है, उन्हें शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। शुभम खानपुर थाना क्षएत्र के खैरी गांव के निवाली है। लोजपा नेता ईशर कार से बहादुरपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। घर के पास पहुंचते ही एक कार और 4 बाइक सवार 6 बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की। ईशर ने किसी तरह अपनी जान बचाई और भाग गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे। जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। घटना बहादुरपुर मोहल्ले का है।
पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है घटना की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी संजय पांडे और नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार, इस घटना के पीछे पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। पुलिस कुछ बदमाशों की पहचान करने का दावा भी कर रही है। समस्तीपुर शहर में मंगलवार शाम लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के नेता अंटू ईशर पर जानलेवा हमला हुआ है। उनके घर के सामने अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। ईशर बाल-बाल बच गए, लेकिन उनके कार ड्राइवर शुभम कुमार को गोली लग गई। शुभम के सीने में बुलेट लगी है, उन्हें शहर के निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। शुभम खानपुर थाना क्षएत्र के खैरी गांव के निवाली है। लोजपा नेता ईशर कार से बहादुरपुर स्थित अपने घर लौट रहे थे। घर के पास पहुंचते ही एक कार और 4 बाइक सवार 6 बदमाशों ने हमला कर दिया। बदमाशों ने करीब 10 राउंड फायरिंग की। ईशर ने किसी तरह अपनी जान बचाई और भाग गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग जुटे। जिसके बाद बदमाश फरार हो गए। घटना बहादुरपुर मोहल्ले का है।
पुलिस ने मौके से एक खोखा बरामद किया है घटना की सूचना पर स्थानीय थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। एएसपी संजय पांडे और नगर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मौके से एक खोखा भी बरामद किया है और मामले की छानबीन में जुट गई है। सूत्रों के अनुसार, इस घटना के पीछे पुरानी दुश्मनी बताई जा रही है। पुलिस कुछ बदमाशों की पहचान करने का दावा भी कर रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *