आदित्यपुर में घर पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात:सपन दास के घर पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, दो खोखे बरामद

आदित्यपुर में घर पर फायरिंग, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात:सपन दास के घर पर बदमाशों ने बरसाईं गोलियां, दो खोखे बरामद

सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के आशियाना इलाके में मंगलवार सुबह एक घर पर फायरिंग हुई। यह घटना सपन दास के घर पर सुबह करीब 6:55 बजे हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो अज्ञात बदमाश घर की खिड़की की ओर तीन राउंड फायरिंग कर रहे हैं। घटना के समय घर के सदस्य अपने काम में व्यस्त थे। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घर में किराए पर रह रहे लोगों ने सपन दास को घटना की जानकारी दी। बाहर निकलने पर घटनास्थल से दो खाली खोखे बरामद हुए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक फायरिंग करते और भागते दिख रहे हैं, जबकि एक अन्य युवक स्कूटी पर सवार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खोखे जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी स्थानीय बताए जा रहे हैं, हालांकि फायरिंग के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। सरायकेला जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र के आशियाना इलाके में मंगलवार सुबह एक घर पर फायरिंग हुई। यह घटना सपन दास के घर पर सुबह करीब 6:55 बजे हुई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि दो अज्ञात बदमाश घर की खिड़की की ओर तीन राउंड फायरिंग कर रहे हैं। घटना के समय घर के सदस्य अपने काम में व्यस्त थे। फायरिंग के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घर में किराए पर रह रहे लोगों ने सपन दास को घटना की जानकारी दी। बाहर निकलने पर घटनास्थल से दो खाली खोखे बरामद हुए। घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में दो युवक फायरिंग करते और भागते दिख रहे हैं, जबकि एक अन्य युवक स्कूटी पर सवार बताया जा रहा है। घटना की सूचना मिलते ही आदित्यपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और खोखे जब्त कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए छानबीन कर रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आरोपी स्थानीय बताए जा रहे हैं, हालांकि फायरिंग के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *