यमुनानगर में अस्पताल और सिटी मॉल पर फायरिंग, CCTV:बाइक पर आए हमलावर, 10 से 13 राउंड फायर किए, जांच में पुलिस

यमुनानगर में शनिवार देर रात करीब 11 बजे शहर के दो अलग-अलग स्थानों पर हुई फायरिंग की घटनाओं से इलाके में दहशत फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों वारदात स्थलों की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी। जानकारी के अनुसार पहली फायरिंग जगाधरी रोड स्थित मल्टी-स्पेशलिटी वरयाम अस्पताल में हुई। हमलावर बाइक पर आए और अंदर जाकर रिसेप्शन के पास गए और आठ से दस राउंड फायर किए। जोकि दिवार व सोफे पर लगे। यह सारी वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। दोनों वारदात स्थल में 3 किमी का फासला इसके कुछ ही देर बाद सिटी मॉल के बाहर भी बाइक सवार युवकों ने करीब 3 राउंड गोलीबारी कर दी और मौके से फरार हो गए। फायरिंग से मॉल के शीशे में छेद हो गए। बताया जा रहा है कि यहां पर हमलावर एक पर्ची भी फैंक कर गए हैं। दोनों घटनास्थलों के बीच लगभग तीन किलोमीटर की दूरी है। गनीमत रही कि दोनों घटनाओं में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि लगातार दो जगह फायरिंग होने से आसपास के लोगों में डर का माहौल बन गया और स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस की टीमें सूचना मिलते ही सीआईए-1 और सीआईए-2 की टीमें मौके पर पहुंच गईं। डीएसपी रजत गुलिया ने भी घटनास्थल का दौरा कर हालात का जायजा लिया। पुलिस अधिकारियों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। सूत्रों के अनुसार हमलावर सिटी पर एक पर्ची भी फेंक कर गए हैं, जिसे पुलिस ने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि दोनों वारदातों को एक ही गिरोह ने अंजाम दिया या अलग-अलग आरोपियों का हाथ है। अस्पताल संचालक के बेटे को पहले मिल चुकी धमकी जानकारी अनुसार अस्पताल विरयाम सिंह अस्पताल के संचालक के बेटे को करीब डेढ़ माह पहले धमकी मिली थी, जिसके बाद अब यह फायरिंग की घटना सामने आई है। अस्पताल के सीसीटीवी में नजर आ रहा है कि मुंह पर कपड़ा लपेटकर रात करीब 11 बजे हमलावर अस्पताल में दाखिल हुए थे। इस दौरान रिसेप्शन पर कोई नहीं था। उन्होंने अस्पताल में इधर-उधर झांका और फिर अंदर से पिस्टल निकालर सोफे और दिवारों पर फायर करते हुए वहां से फरार हो गए। वारदात के दोरान गोलियों की आवाज सुनकर एक व्यक्ति कमरे से बाहर आया जोकि हमलावरों को देखकर तुरंत वापिस अंदर चला गया। पुलिस ने इलाके में तेज की गश्त फिलहाल शहर में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और संवेदनशील इलाकों में पुलिस गश्त तेज कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर फायरिंग के पीछे के कारणों का खुलासा किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *