सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के धमसैनी वार्ड 46 स्थित एक ईंट भट्ठा पर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। इस घटना में एक महिला घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद भट्ठा पर काम कर रहे मजदूरों ने संचालक पर जबरन काम कराने, मारपीट और अमानवीय व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। घायल महिला की पहचान असम निवासी 35 वर्षीय मलिकाबीबी के रूप में हुई है। जिसको ईटभट्ठा संचालक के द्वारा इलाज करवाया जा रहा था। फायरिंग के बाद भट्ठा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें असम से मजदूरी के लिए लाया काम करवाने लेकिन इसके आड़ मे प्रताड़ित किया जाता। विरोध करने पर उन्हें बिजली का करंट देकर प्रताड़ित किया जाता था। इसके अलावा, महिला मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार और रात में जबरन ले जाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। इसके विरोध मे जख़्मी महिला को एयर गन से जख़्मी किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मौके से 7 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया है, जिनसे थाने में पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने महिला को एयर गन से गोली लगने की आशंका जताई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भट्ठा संचालक ओवैस करनी उर्फ चुन्ना मियां को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। लाइन डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि निष्पक्ष जांच के लिए माइनिंग विभाग को भी बुलाया गया है। संदिग्ध कमरे को सील किया जाएगा और एफएसएल टीम से भी जांच कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मजदूरों के आरोपों के बाद प्रशासन विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रहा है। सहरसा के सदर थाना क्षेत्र के धमसैनी वार्ड 46 स्थित एक ईंट भट्ठा पर फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। इस घटना में एक महिला घायल हो गई, जिसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद भट्ठा पर काम कर रहे मजदूरों ने संचालक पर जबरन काम कराने, मारपीट और अमानवीय व्यवहार के गंभीर आरोप लगाए हैं। घायल महिला की पहचान असम निवासी 35 वर्षीय मलिकाबीबी के रूप में हुई है। जिसको ईटभट्ठा संचालक के द्वारा इलाज करवाया जा रहा था। फायरिंग के बाद भट्ठा परिसर और आसपास के क्षेत्रों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। मजदूरों का आरोप है कि उन्हें असम से मजदूरी के लिए लाया काम करवाने लेकिन इसके आड़ मे प्रताड़ित किया जाता। विरोध करने पर उन्हें बिजली का करंट देकर प्रताड़ित किया जाता था। इसके अलावा, महिला मजदूरों के साथ दुर्व्यवहार और रात में जबरन ले जाने जैसे गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। इसके विरोध मे जख़्मी महिला को एयर गन से जख़्मी किया गया है। घटना की सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला। पुलिस ने मौके से 7 नाबालिग लड़कियों को रेस्क्यू किया है, जिनसे थाने में पूछताछ की जा रही है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने महिला को एयर गन से गोली लगने की आशंका जताई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए भट्ठा संचालक ओवैस करनी उर्फ चुन्ना मियां को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। लाइन डीएसपी ओमप्रकाश ने बताया कि निष्पक्ष जांच के लिए माइनिंग विभाग को भी बुलाया गया है। संदिग्ध कमरे को सील किया जाएगा और एफएसएल टीम से भी जांच कराई जाएगी। पुलिस का कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। मजदूरों के आरोपों के बाद प्रशासन विभिन्न पहलुओं से मामले की जांच कर रहा है।


