मधुबनी के लखनौर थानाक्षेत्र में महिला के घर पर फायरिंग:पुरानी रंजिश में बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, एसपी ने लिया जायजा

मधुबनी के लखनौर थानाक्षेत्र में महिला के घर पर फायरिंग:पुरानी रंजिश में बदमाशों ने वारदात को दिया अंजाम, एसपी ने लिया जायजा

मधुबनी के लखनौर थाना क्षेत्र के कछुआ गांव में बुधवार शाम एक महिला के घर पर अपराधियों ने फायरिंग की। यह घटना पुराने विवाद को लेकर रेनू देवी के घर पर हुई। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई।जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने महिला के घर पर चार राउंड फायरिंग की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो बाइक पर सवार चार बदमाश आए थे और फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही लखनौर थानाध्यक्ष के साथ झंझारपुर एसडीपीओ अमित कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मौके से चार खोखे बरामद किए। इसके बाद, एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल की जांच की।बुधवार देर रात मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और झंझारपुर एसडीपीओ से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। पुराने विवाद में हुई फायरिंग एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के घर पर फायरिंग करने वाले अपराधियों की पहचान कर ली गई है। ये अपराधी प्रवृत्ति के लोग हैं और पहले भी जेल जा चुके हैं, हाल ही में वे जेल से बाहर आए हैं।एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि करण मिश्र और उनके सहयोगियों ने पुराने विवाद के चलते रेनू देवी के घर पर फायरिंग की। गोली महिला के घर के गेट पर लगी, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द कार्रवाई का SP ने दिया आश्वासन इस मामले में लखनौर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी ने आश्वासन दिया कि स्पीड रिली ट्रायल के माध्यम से जल्द से जल्द कड़ी सजा सुनिश्चित की जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झंझारपुर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। सभी अभियुक्त अपने घरों से फरार हैं, लेकिन पुलिस टीम सघन छापेमारी कर रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की उम्मीद है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था। मधुबनी के लखनौर थाना क्षेत्र के कछुआ गांव में बुधवार शाम एक महिला के घर पर अपराधियों ने फायरिंग की। यह घटना पुराने विवाद को लेकर रेनू देवी के घर पर हुई। हालांकि, इस घटना में किसी प्रकार की क्षति नहीं हुई।जानकारी के अनुसार, अपराधियों ने महिला के घर पर चार राउंड फायरिंग की। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दो बाइक पर सवार चार बदमाश आए थे और फायरिंग करने के बाद मौके से फरार हो गए।घटना की सूचना मिलते ही लखनौर थानाध्यक्ष के साथ झंझारपुर एसडीपीओ अमित कुमार ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस ने मौके से चार खोखे बरामद किए। इसके बाद, एफएसएल टीम को भी बुलाया गया, जिसने घटनास्थल की जांच की।बुधवार देर रात मधुबनी एसपी योगेंद्र कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया और झंझारपुर एसडीपीओ से घटना के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। पुराने विवाद में हुई फायरिंग एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि महिला के घर पर फायरिंग करने वाले अपराधियों की पहचान कर ली गई है। ये अपराधी प्रवृत्ति के लोग हैं और पहले भी जेल जा चुके हैं, हाल ही में वे जेल से बाहर आए हैं।एसपी ने बताया कि प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि करण मिश्र और उनके सहयोगियों ने पुराने विवाद के चलते रेनू देवी के घर पर फायरिंग की। गोली महिला के घर के गेट पर लगी, जिससे कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ। अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। जल्द कार्रवाई का SP ने दिया आश्वासन इस मामले में लखनौर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसपी ने आश्वासन दिया कि स्पीड रिली ट्रायल के माध्यम से जल्द से जल्द कड़ी सजा सुनिश्चित की जाएगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी झंझारपुर के नेतृत्व में अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए एक विशेष टीम का गठन किया गया है। सभी अभियुक्त अपने घरों से फरार हैं, लेकिन पुलिस टीम सघन छापेमारी कर रही है और जल्द ही उनकी गिरफ्तारी की उम्मीद है। इस घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *