सीहोर के श्यामपुर ब्रिज पर पिकअप वाहन में लगी आग:वाहन क्षतिग्रस्त; कोई घायल नहीं, भोपाल-राजगढ़ मार्ग पर हादसा

सीहोर के श्यामपुर ब्रिज पर पिकअप वाहन में लगी आग:वाहन क्षतिग्रस्त; कोई घायल नहीं, भोपाल-राजगढ़ मार्ग पर हादसा

सीहोर जिले में भोपाल-राजगढ़ मार्ग पर श्यामपुर ब्रिज के ऊपर से गुजर रहे एक पिकअप वाहन में अचानक आग लग गई। घटना मंगलवार को हुई, जिससे वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, पिकअप वाहन श्यामपुर ब्रिज पार कर रहा था तभी उसमें आग लग गई। वाहन चालक ने तुरंत वाहन को रोका। राहगीरों ने इसकी सूचना दमकल विभाग को दी। आग लगने का कारण अभी तक ज्ञात नहीं हो सका है, लेकिन प्रारंभिक जांच में किसी तकनीकी खराबी (फाल्ट) की आशंका जताई जा रही है। आग के कारण पिकअप वाहन बुरी तरह जल गया और उसका धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था। एसडीओपी पूजा शर्मा ने बताया कि शुरुआती जानकारी के मुताबिक, पिकअप वाहन में किसी फाल्ट के कारण आग लगी थी। वाहन को सड़क किनारे खड़ा करवा दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना में कोई व्यक्ति घायल नहीं हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *