मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:छह घर जले, कोई जानी नुकसान नहीं; अनाज, कपड़े और कीमती सामान जलकर राख

मुजफ्फरपुर में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:छह घर जले, कोई जानी नुकसान नहीं; अनाज, कपड़े और कीमती सामान जलकर राख

मुजफ्फरपुर में शनिवार देर रात अचानक एक घर में आग लग गई। चंद मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते छह घर आग की चपेट में आ गए। घटना गरहां थाना क्षेत्र के महापुर गांव की है। स्थानीय निवासी राजेश और शैलेश के अनुसार अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग किसी तरह घरों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। जानमाल का नुकसान नहीं ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक छह घर पूरी तरह जल चुका था। आग की चपेट में आने से घरों में रखा अनाज, कपड़े और बर्तन भी जल गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। छानबीन की जा रही है मामले की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से स्थिति का जायजा लिया। पीड़ितों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है। मुजफ्फरपुर में शनिवार देर रात अचानक एक घर में आग लग गई। चंद मिनटों में विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते छह घर आग की चपेट में आ गए। घटना गरहां थाना क्षेत्र के महापुर गांव की है। स्थानीय निवासी राजेश और शैलेश के अनुसार अधिकांश लोग अपने घरों में सो रहे थे। आग की लपटें उठती देख ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और लोग किसी तरह घरों से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका है। जानमाल का नुकसान नहीं ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक छह घर पूरी तरह जल चुका था। आग की चपेट में आने से घरों में रखा अनाज, कपड़े और बर्तन भी जल गए। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। छानबीन की जा रही है मामले की सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची। ग्रामीणों से स्थिति का जायजा लिया। पीड़ितों को हर संभव सहायता का भरोसा दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *