वाराणसी में शार्ट-सर्किट से दुकान में आग से अफरा-तफरी:चेतगंज पुलिस ने खाली कराया सामान, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

वाराणसी में शार्ट-सर्किट से दुकान में आग से अफरा-तफरी:चेतगंज पुलिस ने खाली कराया सामान, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

वाराणसी के चेतगंज थाना क्षेत्र के तेलियाबाग इलाके में बुधवार को एक दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास के दुकानदारों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास जुटे लोगों ने आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए। इसके बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन पर सूचना दी गई और स्थानीय साधनों से आग बुझाने का प्रयास किया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी। आग ने अंदर पूरे फर्नीचर और ज्वलनशील सामान को चपेट में ले लिया। दुकानदारों की सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने एहतियातन आसपास का क्षेत्र खाली कराया, जबकि दमकल कर्मियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। उधर, पुलिस टीम ने मिलकर दुकान के अंदर का सामान निकलवाकर आग से सभी कुछ दूर किया। आग से दुकान में रखा कुछ सामान जलकर राख हो गया, हालांकि समय रहते कार्रवाई होने से बड़े नुकसान और जनहानि से बचाव हो गया। फायर इंस्पेक्टर के अनुसार मामले की जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *