सीधी के जंगल में आग, 7 हेक्टेयर वन क्षेत्र राख:सूचना के बावजूद देर से पहुंचा वन अमला; छोटे पेड़-पौधे नष्ट, सागौन के पेड़ों पर खतरा

सीधी के जंगल में आग, 7 हेक्टेयर वन क्षेत्र राख:सूचना के बावजूद देर से पहुंचा वन अमला; छोटे पेड़-पौधे नष्ट, सागौन के पेड़ों पर खतरा

सीधी जिले के चुरहट थाना क्षेत्र के मोहनिया गांव स्थित जंगल में बुधवार रात आग लग गई। इस आग में करीब 7 हेक्टेयर वन क्षेत्र जलकर राख हो गया है। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि छोटे पेड़-पौधे, झाड़ियां और अन्य वनस्पति तबाह हो गईं। क्षेत्र में मौजूद सागौन के कई वृक्षों पर भी खतरा मंडरा रहा है। आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। घटना रात करीब 11 बजे की बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि आग की लपटें लगातार फैल रही हैं। यदि समय रहते इस पर काबू नहीं पाया गया, तो यह आसपास के बड़े वन क्षेत्र में भी फैल सकती है। यह जंगल लगभग 2700 वर्ग किलोमीटर के विस्तृत क्षेत्र से जुड़ा हुआ है, जिससे आग के गंभीर रूप लेने की आशंका है। आग लगने पर मदद न मिलने से ग्रामीण परेशान गांव निवासी नरेंद्र पटेल ने जानकारी दी कि आग लगने के तुरंत बाद रात 11 बजे वन विभाग के रेंजर नवीन सिंह को सूचित किया गया था। हालांकि, देर रात तक मौके पर कोई वनकर्मी नहीं पहुंचा। इस देरी को लेकर ग्रामीणों में नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि समय पर कार्रवाई की जाती तो नुकसान को कम किया जा सकता था। हाथियों की ट्रैकिंग में व्यस्त रहा अमला इस संबंध में रेंजर नवीन सिंह ने बताया कि विभाग की अधिकांश टीम हाथियों की ट्रैकिंग में व्यस्त है। इसके बावजूद, सूचना मिलते ही चौकीदार और उपलब्ध वनकर्मियों को घटनास्थल पर भेजा गया है। उन्होंने कहा कि आग पर काबू पाने के प्रयास जारी हैं। रेंजर ने लोगों से अपील की है कि वे जंगल के आसपास बीड़ी-सिगरेट न जलाएं और किसी भी प्रकार की ज्वलनशील सामग्री न ले जाएं, ताकि ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *