शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कारे गांव में शुक्रवार शाम एक खलिहान में आग लग गई। इस घटना में तीन नेवारी (पुआल) के पुंज जलकर राख हो गए, जिससे किसानों को 70 हजार रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, गांव स्थित शिव मंदिर के पास खलिहान में रखे तीन खाली पुंज में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल दस्ता फौरन घटनास्थल पर पहुंचा
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र शेखपुरा से दमकल दस्ता फौरन घटनास्थल पर पहुंचा। अग्निशमन दस्ते में सब ऑफिसर सौरव कुमार, सुधीर पासवान, पप्पू कुमार और राम कुमार पाल शामिल थे, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता प्राप्त की। लगभग 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ
इस घटना में कारे गांव निवासी कंपनी कुमार को लगभग 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने बताया कि उन्होंने यह नेवारी का पुंज मवेशियों के चारे के लिए खलिहान में रखा था। उन्होंने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अग्निशमन दल समय पर नहीं पहुंचता तो स्थिति और भी बिगड़ सकती थी। शेखपुरा जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत कारे गांव में शुक्रवार शाम एक खलिहान में आग लग गई। इस घटना में तीन नेवारी (पुआल) के पुंज जलकर राख हो गए, जिससे किसानों को 70 हजार रुपये से अधिक का नुकसान होने का अनुमान है। जानकारी के अनुसार, गांव स्थित शिव मंदिर के पास खलिहान में रखे तीन खाली पुंज में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। देखते ही देखते आग की लपटें तेज हो गईं, जिससे आसपास के ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग पर काबू पाने का प्रयास किया। दमकल दस्ता फौरन घटनास्थल पर पहुंचा
घटना की सूचना मिलते ही अग्निशमन केंद्र शेखपुरा से दमकल दस्ता फौरन घटनास्थल पर पहुंचा। अग्निशमन दस्ते में सब ऑफिसर सौरव कुमार, सुधीर पासवान, पप्पू कुमार और राम कुमार पाल शामिल थे, जिन्होंने कड़ी मशक्कत के बाद आग बुझाने में सफलता प्राप्त की। लगभग 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ
इस घटना में कारे गांव निवासी कंपनी कुमार को लगभग 70 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। पीड़ित किसान ने बताया कि उन्होंने यह नेवारी का पुंज मवेशियों के चारे के लिए खलिहान में रखा था। उन्होंने जिला प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि अग्निशमन दल समय पर नहीं पहुंचता तो स्थिति और भी बिगड़ सकती थी।


