इंदौर के धार रोड स्थित सिंहासा गांव में बुधवार सुबह एक बेकरी में आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल की 2 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाया गया। घटना के समय अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था। फायर ब्रिगेड के अनुसार सुबह करीब 9 बजे सुफ्फा बेकरी में आग लगी। कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप ले लिया, जिससे आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल रहा। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका शुरुआती जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि विस्तृत जांच अभी जारी है। शुरुआत में आग बुझाने में काफी कठिनाई आई। करीब 10 टैंकर पानी डालने के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कई किलोमीटर दूर तक दिखा धुआं आग का धुआं कई किलोमीटर दूर से दिखाई दे रहा था। आसपास नमकीन कारखाने और गोदाम होने के कारण खतरा बढ़ गया था। स्थानीय गार्ड ने सबसे पहले धुआं निकलते देखा और फायर स्टेशन को सूचना दी, जिसके बाद तुरंत कार्रवाई की गई। एहतियातन मौके पर तैनात फायर टीम अधिकारियों के अनुसार आग पर नियंत्रण कर लिया गया है, लेकिन अंदर जले मटेरियल के कारण धुआं निकल रहा है। एहतियातन दमकल टीम मौके पर तैनात है।


