इंदौर रोड पर होटल में लगी आग, शार्ट सर्किट की संभावना

उज्जैन | इंदौर रोड स्थित जलसा होटल के निर्माणाधीन हिस्से में रविवार-सोमवार देररात आग लग गई। वहां होटल की कुर्सियां, बिस्तर, गद्दे और अन्य सामान रखा हुआ था, जो आग में जल गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम व नानाखेड़ा पुलिस पहुंची व रात में ही आग पर काबू पा लिया। होटल कर्मचारियों ने शार्ट सर्किट से आग की संभावना जताई है। नानाखेड़ा थाना पुलिस ने बताया कि जांच की जा रही है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *