शिवपुरी के इंडस्ट्रियल एरिया में आटा फैक्ट्री में आग:शॉर्ट सर्किट से हादसा, लाखों का माल जलकर खाक

शिवपुरी के इंडस्ट्रियल एरिया में आटा फैक्ट्री में आग:शॉर्ट सर्किट से हादसा, लाखों का माल जलकर खाक

शिवपुरी के गुना बायपास स्थित इंडस्ट्रियल एरिया में शुक्रवार सुबह एक आटा फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। यह फैक्ट्री अर्पित बंसल की है, जहां गेहूं से आटा तैयार कर उसकी पैकिंग का काम किया जाता है। शुक्रवार सुबह अज्ञात कारणों से फैक्ट्री में आग लगी। प्रारंभिक जांच में आग का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। आसपास के लोगों ने धुआं उठता देख फैक्ट्री संचालक को सूचना दी, जिसके बाद प्रशासन को खबर दी गई। फायर ब्रिगेड टीम ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया और कुछ समय बाद उस पर नियंत्रण पा लिया। हादसे में फैक्ट्री में रखा लाखों का माल जलकर खाक हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आगजनी में करीब 3 से 4 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। यदि मशीनरी को भी क्षति पहुंची होगी, तो यह आंकड़ा और बढ़ सकता है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *