ओडिशा के कटक में SCB मेडिकल कॉलेज अस्पताल में आग लग गई। रविवार देर रात 3 बजे हुए इस हादसे में 10 मरीजों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आग अस्पताल की पहली मंजिल पर बने ट्रॉमा केयर के ICU में लगी थी। मरीजों को सुरक्षित जगहों पर पहुंचाने के दौरान अस्पताल के कम से कम 11 कर्मचारी भी झुलस गए। ओडिशा CM मोहन चरण मांझी घायलों को देखने के लिए हॉस्पिटल पहुंच गए हैं। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिवारों को 25-25 लाख का मुआवजा देने का ऐलान किया है। कहा जा रहा है कि ICU में आग शॉर्ट सर्किट से लगी थी। हालांकि CM ने हादसे की हाई लेवल जांच के आदेश दे दिए हैं। घटनास्थल से जुड़ी तस्वीरें… खबर लगातार अपडेट की जा रही है…
कटक के सरकारी हॉस्पिटल में आग, 10 मरीजों की मौत:लोगों को बचाने में 11 कर्मचारी झुलसे; ओडिशा CM घटनास्थल पर पहुंचे


