सहारनपुर में बिजली रिपेयरिंग दुकान में आग:नानौता में शटर तोड़कर बुझाई आग, लाखों का नुकसान बचा

सहारनपुर में बिजली रिपेयरिंग दुकान में आग:नानौता में शटर तोड़कर बुझाई आग, लाखों का नुकसान बचा

सहारनपुर के नानौता कस्बे में गंगोह मार्ग पर स्थित एक बिजली उपकरण रिपेयरिंग की दुकान में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लग गई। सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और त्वरित कार्रवाई करते हुए एक बड़े हादसे को टाल दिया। पुलिस ने दुकान मालिक सोनू पुत्र ओमप्रकाश, निवासी ग्राम हिमामपुर, थाना नानौता को फोन पर आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही सोनू तुरंत मौके पर पहुंचे। तब तक आग के कारण दुकान का शटर अत्यधिक गर्म हो चुका था, जिससे उसे खोलना मुश्किल हो रहा था। डायल 112 में तैनात हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार ने बताया कि स्थिति की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने पास की टेंट की दुकान से घन मंगवाया। इसके बाद दुकान का ताला तोड़कर शटर खुलवाया गया। तस्वीरें देखिए… शटर खुलने के बाद पुलिस टीम ने कड़ी मशक्कत कर दुकान में लगी आग पर काबू पाया। आग की चपेट में आकर दुकान के अंदर रखा लकड़ी का काउंटर और कुछ अन्य सामान जल गया। हालांकि, पुलिस की समय पर की गई कार्रवाई से आग को फैलने से रोक लिया गया, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। दुकान मालिक सोनू और उनके परिजनों ने डायल 112 पुलिस टीम में तैनात हेड कांस्टेबल पुष्पेंद्र कुमार, मंजीत और कांस्टेबल अंकुर कुमार का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यदि पुलिस समय रहते सूचना न देती और तुरंत कार्रवाई न करती, तो उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *