फायर डिपार्टमेंट ने आग से बचाव को चलाया जागरूकता अभियान:शेखपुरा में मॉक ड्रिल कर दी जानकारी, सुबह 8 बजे से पहले खाना बनाने की सलाह

फायर डिपार्टमेंट ने आग से बचाव को चलाया जागरूकता अभियान:शेखपुरा में मॉक ड्रिल कर दी जानकारी, सुबह 8 बजे से पहले खाना बनाने की सलाह

शेखपुरा में भीषण गर्मी के मद्देनजर अग्निशमन विभाग ने आग लगने की घटनाओं से बचाव के लिए कमर कस ली है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज पछुआ हवा चलने के दौरान सुबह 8 बजे से पहले और शाम 6 बजे के बाद ही घरों में भोजन तैयार करें। विभाग द्वारा इसे लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को अग्नि सब पदाधिकारी सौरभ कुमार, पप्पू कुमार और रामकुमार पाल के नेतृत्व में सदर प्रखंड के कैथवां गांव स्थित पेट्रोल पंप, सिरारी की राधे लाइब्रेरी और जय जयमंगला गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को आग से बचाव के तरीके बताए गए और मॉक ड्रिल का आयोजन कर व्यावहारिक जानकारी दी गई। गर्मी के मौसम में आग की तीव्रता काफी अधिक अग्नि पदाधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में आग की तीव्रता काफी अधिक होती है, इसलिए लगातार सावधानी बरतना आवश्यक है। उन्होंने पेट्रोल पंप पर आने वाले ग्राहकों को पेट्रोल-डीजल भरवाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की सलाह दी। टोल फ्री नंबर 102 और 112 पर घटना की जानकारी देने की अपील की उन्होंने आग लगने की किसी भी घटना की सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर 102 और 112 पर देने की अपील की, ताकि विभाग की टीम समय पर पहुंचकर आग पर काबू पा सके और जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके। सभी प्रतिष्ठानों को अग्निशमन यंत्र रखने और उनके सही संचालन की जानकारी कर्मियों को देने की भी सलाह दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करते हुए एक बार फिर सुबह जल्दी भोजन बनाने का कार्य संपन्न करने की अपील की गई। विभाग ने बताया कि अग्निशमन विभाग मानव बल और सभी आवश्यक संसाधनों से पूरी तरह सुसज्जित है और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आग से बचाव के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है। शेखपुरा में भीषण गर्मी के मद्देनजर अग्निशमन विभाग ने आग लगने की घटनाओं से बचाव के लिए कमर कस ली है। विभाग ने लोगों से अपील की है कि तेज पछुआ हवा चलने के दौरान सुबह 8 बजे से पहले और शाम 6 बजे के बाद ही घरों में भोजन तैयार करें। विभाग द्वारा इसे लेकर लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को अग्नि सब पदाधिकारी सौरभ कुमार, पप्पू कुमार और रामकुमार पाल के नेतृत्व में सदर प्रखंड के कैथवां गांव स्थित पेट्रोल पंप, सिरारी की राधे लाइब्रेरी और जय जयमंगला गांव में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान लोगों को आग से बचाव के तरीके बताए गए और मॉक ड्रिल का आयोजन कर व्यावहारिक जानकारी दी गई। गर्मी के मौसम में आग की तीव्रता काफी अधिक अग्नि पदाधिकारी सौरभ कुमार ने बताया कि गर्मी के मौसम में आग की तीव्रता काफी अधिक होती है, इसलिए लगातार सावधानी बरतना आवश्यक है। उन्होंने पेट्रोल पंप पर आने वाले ग्राहकों को पेट्रोल-डीजल भरवाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने की सलाह दी। टोल फ्री नंबर 102 और 112 पर घटना की जानकारी देने की अपील की उन्होंने आग लगने की किसी भी घटना की सूचना तत्काल टोल फ्री नंबर 102 और 112 पर देने की अपील की, ताकि विभाग की टीम समय पर पहुंचकर आग पर काबू पा सके और जान-माल के नुकसान को कम किया जा सके। सभी प्रतिष्ठानों को अग्निशमन यंत्र रखने और उनके सही संचालन की जानकारी कर्मियों को देने की भी सलाह दी गई। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करते हुए एक बार फिर सुबह जल्दी भोजन बनाने का कार्य संपन्न करने की अपील की गई। विभाग ने बताया कि अग्निशमन विभाग मानव बल और सभी आवश्यक संसाधनों से पूरी तरह सुसज्जित है और जिले के विभिन्न क्षेत्रों में आग से बचाव के लिए लगातार जागरूकता अभियान चला रहा है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *