MP के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में लगी आग, चार बोगियों से निकली आग की लपटें

MP के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन में लगी आग, चार बोगियों से निकली आग की लपटें

MP news: मध्य प्रदेश के शहडोल जिले में रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन की चार बोगियों में आग लग गई। ट्रेन की बोगियों से आग की लपटें निकलती दिखी। ट्रेन से आग निकलते देख स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। रेलवे कर्मचारियों ने घटना की सूचना तुरंत फायर ब्रिगेड को दी। फायर ब्रिगेड और रेलवे कर्मचारियों की मशक्कत से आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जांच में मामला शार्ट सर्किट का बताया जा रहा है।

ट्रेन में अचानक लगी आग, जनहानि नहीं

दरअसल, शहडोल के ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर रविवार दोपहर एक बड़ी घटना टल गई, जब साइडिंग ट्रैक पर खड़ी रेलवे की राहत ट्रेन की बोगी में अचानक आग भड़क उठी। आग लगने की इस घटना ने स्टेशन परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बना दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्लेटफॉर्म नंबर एक के समीप साइडिंग में चार कोच वाली राहत टे्रन खड़ी थी। इसी दौरान एक बोगी से धुआं उठा, देखते ही देखते लपटें उठने लगीं। गनीमत रही कि घटना के समय बोगी के अंदर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं था, जिससे जनहानि नहीं हुई। हालांकि, इस हादसे की वजह से स्टेशन पर ट्रेनों को आने से रोका गया था।

(Patrika.com)

फायर ब्रिगेड ने मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू

सूचना मिलते ही ब्यौहारी से डायल 112 और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। दमकल कर्मियों की मदद से कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया गया। ब्यौहारी थाना प्रभारी जियाउल हक ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही दमक टीम के साथ पुलिस टीम को भेजा गया था। समय रहते आग पर काबू पा लिया गया जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्राथमीकी जांच में आग लगने का कारण शार्ट सर्किट बताया जा रहा है। स्टेशन के आउटर पर ट्रेन खड़ी थी।

अधिकारियों ने जिम्मेदारी से झाड़ा पल्ला

इस घटना के संबंध में ब्यौहारी रेलवे स्टेशन के अधिकारियों ने अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ते हुए घटना के सबंध में जवाब देने से बचते रहे। स्टेशन मास्टर राहुल राय ने कहा मेरी नाइट शिफ्ट है, घटना की जानकारी नहीं है।पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है।

ये है पूरा घटनाक्रम

  • ब्यौहारी रेलवे स्टेशन पर खड़ी राहत ट्रेन की चार बोगियों में लगी आग।
  • आग लगने से स्टेशन में मची अफरा-तफरी।
  • रेलवे कर्मचारियों की सूचना पर पहुंची दमकल की गाड़ियां।
  • हादसे के समय ट्रेन में नहीं था कोई भी कर्मचारी, नहीं हुई जनहानि।
  • कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू।
  • शार्ट सर्किट की लगाई जा रही आशंका।
  • रेलवे अधिकारियों ने झाड़ा पल्ला, बोले- हादसे के समय घटना के समय ट्रैक स्टाफ कार्य के लिए बाहर गया हुआ था। (MP news)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *