बक्सर के चौसा अखौरीपुर गोला स्थित शेखावटी कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यालय और स्टोर रूम में शाम को आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि यार्ड में रखी करोड़ों रुपये की सामग्री इसकी चपेट में आ गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस घटना में लगभग ढाई करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। यह कंपनी रेलवे प्लांट के लिए कोयला डिपो, यार्ड और प्लेटफॉर्म निर्माण का कार्य कर रही थी। यार्ड में रेलवे पटरी से संबंधित रबर पैड, एसएनटी बॉक्स, लाइनर, एसआरजी प्वाइंट सहित बड़ी मात्रा में फिटिंग सामग्री रखी हुई थी। अचानक लगी आग ने इन सभी सामानों को अपनी चपेट में ले लिया। जिले और प्लांट से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं आग लगने की सूचना मिलते ही जिले और प्लांट से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास के रिहायशी इलाकों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। अन्य महंगे उपकरणों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया आग बुझाने के दौरान सिविल लैब में रखे दो ऑफिस कंटेनर, दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर सहित कुछ अन्य महंगे उपकरणों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया कि आग में रेलवे यार्ड में उपयोग होने वाले लगभग तीन किलोमीटर तक के फिटिंग सामान, सेटअप बॉक्स, एसएनटी बॉक्स, एसपीजी स्विच, रबर पैड, पेंट के डिब्बे और लाइनर जलकर नष्ट हो गए। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था। बक्सर के चौसा अखौरीपुर गोला स्थित शेखावटी कंस्ट्रक्शन कंपनी के कार्यालय और स्टोर रूम में शाम को आग लग गई। आग इतनी तेजी से फैली कि यार्ड में रखी करोड़ों रुपये की सामग्री इसकी चपेट में आ गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस घटना में लगभग ढाई करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है। यह कंपनी रेलवे प्लांट के लिए कोयला डिपो, यार्ड और प्लेटफॉर्म निर्माण का कार्य कर रही थी। यार्ड में रेलवे पटरी से संबंधित रबर पैड, एसएनटी बॉक्स, लाइनर, एसआरजी प्वाइंट सहित बड़ी मात्रा में फिटिंग सामग्री रखी हुई थी। अचानक लगी आग ने इन सभी सामानों को अपनी चपेट में ले लिया। जिले और प्लांट से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं आग लगने की सूचना मिलते ही जिले और प्लांट से दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को आसपास के रिहायशी इलाकों तक फैलने से रोक लिया गया, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई। अन्य महंगे उपकरणों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया आग बुझाने के दौरान सिविल लैब में रखे दो ऑफिस कंटेनर, दो जेसीबी और तीन ट्रैक्टर सहित कुछ अन्य महंगे उपकरणों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। कंपनी के एक कर्मचारी ने बताया कि आग में रेलवे यार्ड में उपयोग होने वाले लगभग तीन किलोमीटर तक के फिटिंग सामान, सेटअप बॉक्स, एसएनटी बॉक्स, एसपीजी स्विच, रबर पैड, पेंट के डिब्बे और लाइनर जलकर नष्ट हो गए। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, प्रशासन द्वारा मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। घटना के बाद इलाके में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया था।


