भागलपुर में किराना दुकान के गोदाम में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि तीन घंटे तक आग धधकती रही। 500 मीटर दूर से इलाके में धुएं का गुबार देखा गया। आग की सूचना के करीब 4 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, जिसके बाद पूरी तरह आग पर काबू पाया जा सका। घटना पीरपैंती प्रखंड के प्यालपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक, आग लगने की सूचना के बाद स्थानीय विधायक मुरारी पासवान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि स्थानीय लोग पानी के पाइप के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों को देख विधायक भी जिस गोदाम में आग लगी थी, उसके छत पर चढ़ गए। 3 घंटे तक धधकती रही आग, निकलता रहा धुआं प्यालपुर गांव के रहने वाले 40 साल के झामू पोद्दार का किराना दुकान है। उन्होंने अपने दुकान के पिछले हिस्से में गोदाम बनाया हुआ है, जहां वे सामान रखते हैं। जानकारी के मुताबिक, सुबह शॉर्ट सर्किट के बाद गोदाम से धुआं निकलने लगा, जब तक झामू पोद्दार कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप ले लिया। तत्काल झामू पोद्दार खुद दुकान से निकले और स्थानीय लोगों के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी, लेकिन फायर ब्रिगेड को आने में 3 घंटे लग गए। उधर, 3 घंटे तक स्थानीय लोगों ने पानी के पतले पाइप से आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे। स्थानीय लोगों ने पानी का टैंकर भी मंगवाया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। 3 घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंचे, 1 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू प्यालपुर गांव के लोगों ने बताया कि करीब 3 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गांव के लोगों ने बताया कि एक तो फायर ब्रिगेड देरी से आई, ऊपर से गाड़ी छोटी थी, जिसका पानी करीब 20 मिनट में खत्म हो गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी दोबारा पानी लेने गई। दोबारा फायर ब्रिगेड की गाड़ी के आने के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। गोदाम में रखा अनाज, अन्य सामान जलकर राख झामू पोद्दार के मुताबिक, गोदाम में रखा अनाज और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि करीब 5 लाख रुपए का सामान जलकर राख हुआ है। बताया जा रहा है कि आग के विकराल होने की वजह गोदाम में रखा प्लास्टिक का सामान था। आग फैलने से प्लास्टिक के सामान जलने लगे, जिसकी वजह से आग पर काबू पाने में इतना समय लग गया। मौके पर मौजूद समाजसेवी मोहम्मद निसार ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि आसपास के घर चपेट में आ सकते थे, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल निजी प्रयास पर पानी का टैंकर मंगवाया गया था, जिसमें पानी के पतले वाले पाइप लगाकर काबू पाने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि अगर गांव के लोगों ने प्रयास नहीं किया होता तो आसपास के कई घर भी आग की चपेट में आ सकते थे और नुकसान और बड़ा हो सकता था। वहीं, सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी चंद्रशेखर कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। अंचलाधिकारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण झामू पोद्दार के किराना दुकान के गोदाम में आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है। भागलपुर में किराना दुकान के गोदाम में मंगलवार को शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। आग इतनी भयानक थी कि तीन घंटे तक आग धधकती रही। 500 मीटर दूर से इलाके में धुएं का गुबार देखा गया। आग की सूचना के करीब 4 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची, जिसके बाद पूरी तरह आग पर काबू पाया जा सका। घटना पीरपैंती प्रखंड के प्यालपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक, आग लगने की सूचना के बाद स्थानीय विधायक मुरारी पासवान भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि स्थानीय लोग पानी के पाइप के जरिए आग पर काबू पाने की कोशिश कर रहे हैं। लोगों को देख विधायक भी जिस गोदाम में आग लगी थी, उसके छत पर चढ़ गए। 3 घंटे तक धधकती रही आग, निकलता रहा धुआं प्यालपुर गांव के रहने वाले 40 साल के झामू पोद्दार का किराना दुकान है। उन्होंने अपने दुकान के पिछले हिस्से में गोदाम बनाया हुआ है, जहां वे सामान रखते हैं। जानकारी के मुताबिक, सुबह शॉर्ट सर्किट के बाद गोदाम से धुआं निकलने लगा, जब तक झामू पोद्दार कुछ समझ पाते, आग ने विकराल रूप ले लिया। तत्काल झामू पोद्दार खुद दुकान से निकले और स्थानीय लोगों के साथ आग पर काबू पाने की कोशिश में जुट गए। जानकारी के मुताबिक, स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को आग लगने की सूचना दी, लेकिन फायर ब्रिगेड को आने में 3 घंटे लग गए। उधर, 3 घंटे तक स्थानीय लोगों ने पानी के पतले पाइप से आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटे रहे। स्थानीय लोगों ने पानी का टैंकर भी मंगवाया, लेकिन आग पर काबू नहीं पाया जा सका। 3 घंटे बाद फायर ब्रिगेड पहुंचे, 1 घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू प्यालपुर गांव के लोगों ने बताया कि करीब 3 घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। गांव के लोगों ने बताया कि एक तो फायर ब्रिगेड देरी से आई, ऊपर से गाड़ी छोटी थी, जिसका पानी करीब 20 मिनट में खत्म हो गया। इसके बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी दोबारा पानी लेने गई। दोबारा फायर ब्रिगेड की गाड़ी के आने के बाद आग पर पूरी तरह से काबू पाया जा सका। गोदाम में रखा अनाज, अन्य सामान जलकर राख झामू पोद्दार के मुताबिक, गोदाम में रखा अनाज और अन्य सामान जलकर राख हो गया है। उन्होंने बताया कि करीब 5 लाख रुपए का सामान जलकर राख हुआ है। बताया जा रहा है कि आग के विकराल होने की वजह गोदाम में रखा प्लास्टिक का सामान था। आग फैलने से प्लास्टिक के सामान जलने लगे, जिसकी वजह से आग पर काबू पाने में इतना समय लग गया। मौके पर मौजूद समाजसेवी मोहम्मद निसार ने बताया कि आग इतनी भयानक थी कि आसपास के घर चपेट में आ सकते थे, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल निजी प्रयास पर पानी का टैंकर मंगवाया गया था, जिसमें पानी के पतले वाले पाइप लगाकर काबू पाने की कोशिश की गई। उन्होंने बताया कि अगर गांव के लोगों ने प्रयास नहीं किया होता तो आसपास के कई घर भी आग की चपेट में आ सकते थे और नुकसान और बड़ा हो सकता था। वहीं, सूचना मिलने पर अंचलाधिकारी चंद्रशेखर कुमार भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने पीड़ित परिजनों को सरकारी सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। अंचलाधिकारी चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि शॉर्ट सर्किट के कारण झामू पोद्दार के किराना दुकान के गोदाम में आग लगी थी। आग पर काबू पा लिया गया है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।


