गुना में छत पर लगे टावर में लगी आग VIDEO:बिल्डिंग में नीचे चलता है स्कूल; गुड फ्राइडे होने के कारण आज थी छुट्टी, बड़ा हादसा टला

गुना में छत पर लगे टावर में लगी आग VIDEO:बिल्डिंग में नीचे चलता है स्कूल; गुड फ्राइडे होने के कारण आज थी छुट्टी, बड़ा हादसा टला

गुना की श्रीराम कॉलोनी में मेडिकल बगीचे में स्थित एक घर के ऊपर बने टावर में आग लग गई। आग से बैटरियों वाला कमरा जलकर खाक हो गया। इसी बिल्डिंग में एक स्कूल का संचालन भी होता है। गनीमत रही कि आज गुड फ्राइडे की छुट्टी थी, इस वजह से स्कूल बंद था, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। मिली जानकारी के अनुसार श्रीराम कॉलोनी स्थित मेडिकल बगीचे में प्रबल शर्मा की इन बिल्डिंग है। इस बिल्डिंग में काफी पहले BSNL कंपनी ने टावर लगाया था। बिल्डिंग की छत पर टावर लगा हुआ है। वहीं छत पर ही टावर का ऑपरेशनल रूम है, जिसमें बैटरी, इनवर्टर सहित टावर संचालन की अन्य सामग्री राखी हुई है। शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे अचानक टावर के कमरे में आग लग गई। आग की लपटें कई फिट तक दिखने लगीं। कॉलोनी के निवासियों ने फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना मिलने पर नगरपालिका की दो फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं। लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आशंका जताई जा रही है कि शॉर्ट सर्किट से टावर में आग लगी। नीचे चलता है स्कूल इसी बिल्डिंग में सीएस कॉन्वेंट स्कूल का संचालन होता है। इसमें लगभग 500 छात्र पढ़ते हैं। वहीं लगभग 20 लोगों का टीचिंग और अन्य स्टाफ है। गनीमत रही कि आज गुड फ्राइडे की छुट्टी थी, जिस वजह से स्कूल बंद था, नहीं तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। स्कूल संचालकों ने बताया कि उन्होंने कई बार टावर हटवाने के लिए मालिक से कहा था। कंपनी को लिखा था पत्र बिल्डिंग के मालिक प्रबल शर्मा के अनुसार उन्होंने पहले ही BSNL को पत्र लिखकर इस टावर को हटाने का निवेदन किया था, लेकिन उनके पत्र पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं कॉलोनी वासी भी टावर हटाने के लिए कई बार प्रशासन को आवेदन दे चुके हैं।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *