पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित करमाली चेक में शनिवार सुबह एक प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम कर्मचारियों ने फौरन फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी और मदद मांगा। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाया है। गनीमत रही कि आग भड़कते समय गोदाम के अंदर कोई भी व्यक्ति नहीं था। नहीं तो यह घटना और भयानक रूप ले सकता था। सबसे पहले देखिए फैक्ट्री में भड़की आग की लपटों की तस्वीरें… 1 घंटे मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू सुबह का समय अचानक एक कोने से आग लगने के बाद धुआं तेजी से निकलने लगा। जब लोगों ने आग देखा तो इसकी सूचना फौरन बाईपास थाना को दी। सूचना मिलने के बाद बाईपास थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पटना के लगभग एक दर्जन दमकल गाड़ियां और एक हाइड्रोलिक गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि लगभग 1 घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। फायर सेफ्टी का कोई मापदंड पूरा नहीं – फायर ऑफिसर फायर ऑफिस दयानंद सिंह ने बताया कि, लगभग एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना है। नुकसान को लेकर उन्होंने बताया कि, फिलहाल गोदाम के मालिक ने इस संबंध में अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। फायर ऑफिसर दयानंद सिंह ने बताया कि फैक्ट्री के द्वारा फायर सेफ्टी का कोई मापदंड पूरा नहीं किया गया था। इस मामले में भी प्लास्टिक गोदाम के मालिक से पूछताछ होगी। पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र स्थित करमाली चेक में शनिवार सुबह एक प्लास्टिक गोदाम में आग लग गई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैली कि देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। गोदाम कर्मचारियों ने फौरन फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दी और मदद मांगा। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग को बुझाया है। गनीमत रही कि आग भड़कते समय गोदाम के अंदर कोई भी व्यक्ति नहीं था। नहीं तो यह घटना और भयानक रूप ले सकता था। सबसे पहले देखिए फैक्ट्री में भड़की आग की लपटों की तस्वीरें… 1 घंटे मशक्कत के बाद आग पर पाया काबू सुबह का समय अचानक एक कोने से आग लगने के बाद धुआं तेजी से निकलने लगा। जब लोगों ने आग देखा तो इसकी सूचना फौरन बाईपास थाना को दी। सूचना मिलने के बाद बाईपास थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। उन्होंने इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी। सूचना मिलते ही पटना के लगभग एक दर्जन दमकल गाड़ियां और एक हाइड्रोलिक गाड़ी मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में जुटी और आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि लगभग 1 घंटे के मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है। फायर सेफ्टी का कोई मापदंड पूरा नहीं – फायर ऑफिसर फायर ऑफिस दयानंद सिंह ने बताया कि, लगभग एक दर्जन गाड़ियां मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लगने की संभावना है। नुकसान को लेकर उन्होंने बताया कि, फिलहाल गोदाम के मालिक ने इस संबंध में अभी तक कोई लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है। फायर ऑफिसर दयानंद सिंह ने बताया कि फैक्ट्री के द्वारा फायर सेफ्टी का कोई मापदंड पूरा नहीं किया गया था। इस मामले में भी प्लास्टिक गोदाम के मालिक से पूछताछ होगी।


