कबाड़खाने में गैस कटर से बस काटते समय लगी आग

कबाड़खाने में गैस कटर से बस काटते समय लगी आग

भास्कर संवाददाता | बैतूल शहर के इटारसी रोड स्थित पेट्रोल पंप के पास संचालित कबाड़खाने में शनिवार रात लगी भीषण आग के मामले में कोतवाली पुलिस ने संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बड़ी मात्रा में ज्वलनशील सामग्री असुरक्षित तरीके से रखने और लापरवाही के कारण आग भड़की थी। 7 मार्च की शाम करीब 6 बजे रशीद खान के कबाड़खाने में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि उस समय कबाड़खाने में गैस कटर से बस काटने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान चिंगारी निकलने से कबाड़ में रखे प्लास्टिक, रबर टायर और अन्य ज्वलनशील सामग्री में आग भड़क गई। देखते ही देखते आग ने पूरे कबाड़ के ढेर को अपनी चपेट में ले लिया। सूचना मिलते ही कोतवाली और गंज पुलिस मौके पर पहुंचे और आसपास के क्षेत्र को खाली कराया। आग की गंभीरता को देखते हुए बैतूल, बैतूलबाजार, शाहपुर, घोड़ाडोंगरी, आठनेर और मुलताई से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां बुलाईं। करीब 3 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। कोतवाली पुलिस ने संचालक रशीद खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *