पूजा के दीए से घर में लगी आग:भागलपुर के ललमटिया में घर का सामान जल कर राख; फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

पूजा के दीए से घर में लगी आग:भागलपुर के ललमटिया में घर का सामान जल कर राख; फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी में आज शाम एक घर में भीषण आग लग गई। स्थानीय निवासी प्रमोद कुमार राय के घर में लगी इस आग से लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। गृह स्वामी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि शनिवार शाम उन्होंने पूजा के बाद पूजा घर में दीप जलाया था। जिससे घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और लपटें उठने लगीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू स्थानीय ग्रामीणों ने बाल्टी और पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बेकाबू हो गई। इसके बाद ललमटिया थाना को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को बुलाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, घर में रखा फ्रिज, म्यूजिक सिस्टम, कपड़े, फर्नीचर और अन्य कीमती घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। अनुमान है कि आग से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से आग से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील की है। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि दमकल की टीम समय पर नहीं पहुंचती, तो आग आसपास के घरों तक भी फैल सकती थी। भागलपुर के ललमटिया थाना क्षेत्र की इंदिरा कॉलोनी में आज शाम एक घर में भीषण आग लग गई। स्थानीय निवासी प्रमोद कुमार राय के घर में लगी इस आग से लगभग सारा सामान जलकर राख हो गया। गृह स्वामी प्रमोद कुमार राय ने बताया कि शनिवार शाम उन्होंने पूजा के बाद पूजा घर में दीप जलाया था। जिससे घर में आग लग गई। देखते ही देखते आग तेजी से फैल गई और लपटें उठने लगीं। फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू स्थानीय ग्रामीणों ने बाल्टी और पानी से आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन आग बेकाबू हो गई। इसके बाद ललमटिया थाना को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और अग्निशमन विभाग को बुलाया। फायर ब्रिगेड की टीम ने लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। हालांकि, घर में रखा फ्रिज, म्यूजिक सिस्टम, कपड़े, फर्नीचर और अन्य कीमती घरेलू सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। अनुमान है कि आग से हजारों रुपए का नुकसान हुआ है। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने लोगों से आग से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील की है। स्थानीय लोगों का कहना था कि यदि दमकल की टीम समय पर नहीं पहुंचती, तो आग आसपास के घरों तक भी फैल सकती थी।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *