दो भाईयो की फर्नीचर दुकान में लगी आग:लाखो का माल जला,अलसुबह दमकल की गाडिया पहुंची

दो भाईयो की फर्नीचर दुकान में लगी आग:लाखो का माल जला,अलसुबह दमकल की गाडिया पहुंची

इंदौर के राजेन्द नगर इलाके में फर्नीचर का काम करने वाले दो भाईयो की दुकानो में आगजनी हो गई। सूचना के बाद दमकल की गाडिया यहां पहुंची और आग पर काबू किया गया। बताया जाता है कि आग में यहां रखा लाखो का फर्नीचर जलकर खाक हो गया।
फायर ब्रिग्रेड के मुताबिक अलसुबह करीब सवा चार बजे के लगभग उन्हें सूचना मिली थी कि एबी रोड रीजनल पार्क से आगे फर्नीचर दुकान में आग लगी है। सूचना के बाद करीब 10 मिनट में यहां दमकल की दो गाडियो को मौके पर भेजा गया।
यहां संजय और विजय नाम के दो भाईयो द्वारा फर्नीचर बेचने का काम किया जाता है। आग काफी भयावह थी। लकड़ियो के चलते काफी कुछ सामान जल चुका था। इसके बाद मौके पर करीब 27 हजार लीटर से अधिक पानी डाला गया। वही नजदीक के पंप से भी निगम के टैकर ने आकर यहां पानी डाला आग में काफी कुछ फर्नीचर जलकर खाक हो गया।
दमकलकर्मियो के मुताबिक यहां शेड बनाकर दोनो भाई फर्नीचर बेचने का काम करते है। दोनो की दुकाने पास पास है। उनके मुताबिक आग लगने का कारण स्पष्ट नही हो पाया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *