नूंह जूते-चप्पल की दुकान में लगी आग:अवैध रुप से रखे पटाखों में हुए धमाके, बाजार में मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

नूंह जूते-चप्पल की दुकान में लगी आग:अवैध रुप से रखे पटाखों में हुए धमाके, बाजार में मची अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू

नूंह शहर के पुराना बाजार में शुक्रवार देर शाम एक दुकान में भीषण आग लग गई। दुकान में अवैध रूप से रखे पटाखों के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया और जोरदार धमाकों के साथ पूरी दुकान जल गई। बताया जा रहा है कि जूते-चप्पल और शादी-विवाह के सामान की दुकान में भारी मात्रा में पटाखों का अवैध भंडारण किया गया था। आग लगते ही पटाखों में धमाके होने लगे, जिससे आग बुझाने में काफी कठिनाई हुई। धुएं के काले गुबार और आग की ऊंची लपटों से पूरे बाजार में दहशत फैल गई। आग लगते हीइधर-उधर भागे लोग घटना के समय बाजार में भारी भीड़ मौजूद थी। आग से निपटने के लिए कोई ठोस इंतजाम नहीं होने के कारण लोगों को अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागना पड़ा। स्थानीय दुकानदारों ने आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन स्थिति नियंत्रण से बाहर हो चुकी थी। सूचना मिलने पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। गनीमत रही कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि दुकानदार को लाखों रुपए का आर्थिक नुकसान हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *