मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा पानी टंकी चौक के पास स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक एटीएम में अचानक आग लग गया। घटना के बाद एटीएम से धुआं निकलता देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा हादसा टल गया। AC में शॉर्ट सर्किट से लगी आग प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एटीएम के अंदर लगे एसी में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। शॉर्ट सर्किट के बाद एसी में आग लगी, जो धीरे-धीरे पूरे एटीएम में फैलने लगी, जिससे धुआं उठने लगा। इस संबंध में एसबीआई के कैश इंचार्ज सत्य प्रकाश ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि “बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से एसी में आग लगी थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। एटीएम मशीन को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन पूरी जांच की जा रही है और क्षति का आकलन किया जा रहा है।” घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं। मुजफ्फरपुर के मिठनपुरा पानी टंकी चौक के पास स्थित स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक एटीएम में अचानक आग लग गया। घटना के बाद एटीएम से धुआं निकलता देख आसपास के लोग मौके पर जुट गए और कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस और अग्निशमन विभाग को दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा लेने से बड़ा हादसा टल गया। AC में शॉर्ट सर्किट से लगी आग प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण एटीएम के अंदर लगे एसी में शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। शॉर्ट सर्किट के बाद एसी में आग लगी, जो धीरे-धीरे पूरे एटीएम में फैलने लगी, जिससे धुआं उठने लगा। इस संबंध में एसबीआई के कैश इंचार्ज सत्य प्रकाश ने बताया कि सूचना मिलते ही वे मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि “बिजली के शॉर्ट सर्किट की वजह से एसी में आग लगी थी। फायर ब्रिगेड की टीम ने समय पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया। एटीएम मशीन को ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है, लेकिन पूरी जांच की जा रही है और क्षति का आकलन किया जा रहा है।” घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। फिलहाल पुलिस और संबंधित विभाग मामले की जांच में जुटे हैं।


