शिवपुरी के इमलिया गांव में लगी आग:25 किसानों की 80 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

शिवपुरी के इमलिया गांव में लगी आग:25 किसानों की 80 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख

शिवपुरी जिले की नरवर तहसील के इमलिया गांव में आग लगने से करीब 25 किसानों की 80 से 90 बीघा गेहूं की खड़ी फसल जलकर राख हो गई। शनिवार शाम को खेतों में आग भड़की। घटना में किसानों को लाखों रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। खेतों में अचानक आग भड़क उठी। तेज हवा के कारण आग तेजी से फैल गई और कुछ ही देर में विकराल रूप ले लिया। सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और ट्रैक्टर से जमीन काटकर तथा दवा छिड़कने वाली मशीनों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। सूचना मिलने पर दो फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंचीं, लेकिन पानी की कमी के कारण आग को पूरी तरह बुझाया नहीं जा सका। इसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत प्रशासन को सूचना दी। सूचना के बाद नरवर तहसीलदार और राजस्व अमला मौके पर पहुंचा और स्थिति का जायजा लिया। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा है। कई किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट ग्राम सरपंच शैलेन्द्र इंदर सिंह रावत ने बताया कि आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। उनकी भी लगभग 8 बीघा फसल जल गई है। उन्होंने बताया कि अंतराम कोली, संजय रावत, राजू रावत, गणेश रावत, बंटी रावत, श्रीचंद्र रावत, जीमा कोली, परमा कोली, बाबू कोली, रामराश रावत और प्राण सिंह परिहार सहित करीब 25 किसानों की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई है। किसानों ने मुआवजे की मांग की ग्रामीणों ने प्रभावित किसानों के लिए उचित मुआवजे की मांग की है और प्रशासन से जल्द राहत देने की अपील की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *