DDU के AD बिल्डिंग में लगी आग, VIDEO:धू- धू कर जलने लगा ट्रांसफॉर्मर, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

DDU के AD बिल्डिंग में लगी आग, VIDEO:धू- धू कर जलने लगा ट्रांसफॉर्मर, फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू

गोरखपुर के डीडीयू यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन में आग लगने से अफरा- तफरी मच गई। गुरुवार दोपहर बिल्डिंग के अंदर लगा ट्रांसफार्मर अचानक धू- धूकर जलने लगा। जिसे देखकर लोग घबरा गए। तुरंत इसकी सूचना विश्वविद्यालय प्रशासन को दी गई। जिसके बाद तत्काल कुछ लोग वहां पहुंचें। सबने मिलकर आग बुझाने की कोशिश की। लेकिन देखते ही देखते यह आग बढ़ने लगी। जिसके बाद फायर ब्रिगेड की टीम ने मोर्चा संभाला। करीब 15 से 20 मिनट के अंदर आग पर काबू पा लिया गया। इस घटना से जानमाल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जानिए पूरा मामला… गुरूवार की दोपहर कुछ लोगों ने यूनिवर्सिटी के प्रशासनिक भवन में लगे ट्रांसफॉर्मर को जलते हुए देखा। जिसकी सूचना तुरंत विश्वविद्यालय प्रशासन को दी गई। आस-पास मौजूद लोग आग को देख घबरा गए। जिससे कुछ देर के लिए अफरा- तफरी मच गई। विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार शार्ट सर्किट की वजह से ट्रांसफॉर्मर में आग लगी थी। जिसके बाद पास में [पड़ें सूखे पत्तों पर चिंगारी छटकने ने देखते ही देखते आग बढ़ गई। लपटों को देख कर्मचारी और अन्य लोग घबरा गए। हालांकि जैसे ही सूचना मिली, तुरंत फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई। बिना देर किए फायर ब्रिगेड की टीम परिसर पहुंची। आस- पास खड़े लोगों को दूर हटाया। उसके बाद करीब 15 से 20 मिनट में आग पर काबू पा लिया। इस घटना में किसी के आहत होने की कोई सूचना नहीं है। कुछ समय बाद स्थित सामान्य हो गई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *