गोरखपुर में तीन मंजिला मकान पर आग लगी:3 लोग फंसे, फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू किया, डेढ़ घंटे में पाया काबू

गोरखपुर में तीन मंजिला मकान पर आग लगी:3 लोग फंसे, फायर ब्रिगेड की टीम ने रेस्क्यू किया, डेढ़ घंटे में पाया काबू

गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र में एक तीन मंजिला मकान में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। छोटी सी चिंगारी देखते ही देखते भयंकर आग में बदल गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की 3 गाड़ियां मौके पर पहुंची। इस दौरान परिवार के 3 लोग तीसरे मंजिल पर फंसे हुए थे। जिनको रेस्क्यू कर सुरक्षित नीचे उतारा गया। वहीं लगभग डेढ़ घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद टीम ने आग पर काबू पाया। घटना में जानमाल को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। जबकि घर के कुछ सामान जलकर राख हो गए। घटना मंगलवार की बताई जा रही है। विस्तार से जानिए पूरा मामला गोरखपुर के राजघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बसंतपुर चौकी के मछली गली में मंगलवार को अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग की यह घटना इंद्र वर्णवाल के मकान की तीसरी मंजिल पर हुई। परिवार वालों के अनुसार किचन के अंदर खाना बनाते समय अचानक सिलेंडर के पास गैस लीक हुआ। जिससे थोड़ी-सी लौह बढ़ गई। डर कर तत्काल गैस बंद कर दिया गया। धुंए से भरा घर
कुछ देर बाद चेक करने पर गैस लीक करना बंद हो गया था। परिजनों ने दो- तीन बार चेक किया। सब कुछ ठीक होने के बाद फिर से खाना बनाना शुरू किया गया। फिर अचानक से एक ब्लास्ट हुआ और किचन में आग लग गई। देखते ही देखते पूरा घर धुंए से भर गया। उस दौरान परिवार के तीन लोग इंद्र वर्णवाल, वैभव वर्णवाल और एक महिला कंचन वर्णवाल उसी फ्लोर पर थे। की लंबी- लंबी लपटे देखकर अंदर फंसे लोग चिल्लाने लगे। वे बचने के लिए भागने की कोशिश की लेकिन धुंए की वजह से कुछ भी देख पाना मुश्किल था। वे लोग चिल्लाने लगे। आवाज सुन कर आसपास के लोग जुटे। चिल्लाने की आवाज सुनकर बाहर निकलें पड़ोसी
पहले खुद आग पर काबू पाने की कोशिश की। देखते ही देखते आग बढ़ता गया। फिर उन्होंने तुरंत गोलघर के फायर स्टेशन पर कॉल करके सूचना दी। जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन गाड़ियां तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने सबसे पहले घर के अंदर फंसे हुए लोगों का रेस्क्यू किया। अंदर फंसने की वजह से उनकी हालत बहुत खराब थी। अगर टीम समय पर नहीं पहुंचती तो कुछ भी हो सकता था। हालांकि अब वे बिल्कुल ठीक हैं। सीढ़ी की मदद से नीचे उतारा गया
फायर स्टेशन के इंचार्ज शांतनु यादव ने बताया- आग बहुत भयावह थी। लगभग डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उस पर काबू पाया गया। इस दौरान कुछ लोग भी अंदर फंसे हुए थे, जिन्हें सुरक्षित बाहर निकलना भी हमारा सबसे पहला काम था। उन्हें सीढ़ी की मदद से एक एक करके नीचे उतारा गया। बसंतपुर थाना प्रभारी और अन्य फोर्स की तत्परता से आग पर पूरी तरह काबू पाया गया। किसी व्यक्ति को हानि नहीं हुई। न ही आग दूसरे घरों में फैलने दिया गया। हालांकि घर के कुछ सामान जल कर राख हो गए।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *