भागलपुर में तीन मंजिला घर में लगी आग:पीड़ित परिवार पर पड़ोसी पर लगाए गंभीर आरोप, धू-धूकर जला सारा सामान; लाखों का नुकसान

भागलपुर में तीन मंजिला घर में लगी आग:पीड़ित परिवार पर पड़ोसी पर लगाए गंभीर आरोप, धू-धूकर जला सारा सामान; लाखों का नुकसान

भागलपुर के सुल्तानगंज में तीन मंजिला घर में आग लग गई। घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पीड़ित परिवार ने पड़ोसी पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने का आरोप लगाया है। घटना सीतारामपुर गांव के वार्ड नंबर-19 की है। पीड़िता निरु देवी ने बताया कि रविवार देर रात लगभग साढ़े बारह बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिवार के लोग घबरा गए। बाहर निकलकर देखा तो घर में आग लगी हुई थी। आपसी रंजिश में पड़ोसी पंकज साह, गोलू कुमार उर्फ सूर्य कुमार और छोटू मंडल ने ही घर में आग लगाई है। घर का सारा सामान जलकर राख घटना के समय मेरा बेटा अभिषेक चौधरी कमरे में बंद थे। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। सूचना देने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो चुकी थी। लाखों का नुकसान हुआ है। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप निरु देवी ने आगे कहा कि पड़ोसी से कचरा फेंकने और पानी को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। स्थानीय थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। अगर उस समय सही तरीके से जांच कर प्राथमिकी दर्ज की गई होती, तो आज यह घटना नहीं होती। प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। भागलपुर के सुल्तानगंज में तीन मंजिला घर में आग लग गई। घर का पूरा सामान जलकर राख हो गया। कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है। पीड़ित परिवार ने पड़ोसी पर पेट्रोल छिड़कर आग लगाने का आरोप लगाया है। घटना सीतारामपुर गांव के वार्ड नंबर-19 की है। पीड़िता निरु देवी ने बताया कि रविवार देर रात लगभग साढ़े बारह बजे अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनकर परिवार के लोग घबरा गए। बाहर निकलकर देखा तो घर में आग लगी हुई थी। आपसी रंजिश में पड़ोसी पंकज साह, गोलू कुमार उर्फ सूर्य कुमार और छोटू मंडल ने ही घर में आग लगाई है। घर का सारा सामान जलकर राख घटना के समय मेरा बेटा अभिषेक चौधरी कमरे में बंद थे। किसी तरह उन्होंने अपनी जान बचाई। सूचना देने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। तब तक घर में रखा फर्नीचर, कपड़े, इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर राख हो चुकी थी। लाखों का नुकसान हुआ है। पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का लगाया आरोप निरु देवी ने आगे कहा कि पड़ोसी से कचरा फेंकने और पानी को लेकर पहले से विवाद चल रहा है। स्थानीय थाने में शिकायत भी दर्ज कराई थी। अगर उस समय सही तरीके से जांच कर प्राथमिकी दर्ज की गई होती, तो आज यह घटना नहीं होती। प्रशासन से दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *