शेखपुरा-बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर रविवार सुबह फरीदपुर गांव के पास एक चलती कार में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार का इंजन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। हालांकि, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। यह घटना उस समय हुई जब कार का चालक मालिक की भांजी को पटना में परीक्षा दिलाने के लिए बरबीघा स्थित उसके घर जा रहा था। अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। चालक ने स्थिति भांपते हुए तुरंत कार रोकी और उससे बाहर निकल गया। इसके कुछ ही देर बाद आग की लपटें तेज हो गईं और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। इंजन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग यह कार हथियावा थाना क्षेत्र के बिहटा गांव निवासी किसान सलाहकार कुंदन कुमार यादव की बताई गई है। पीड़ित कुंदन कुमार यादव ने बताया कि उनकी होंडा जैज कार जलकर राख हो गई, जिससे उन्हें लगभग 1.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने आग लगने का कारण इंजन में शॉर्ट सर्किट बताया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन केंद्र से सब अधिकारी सौरव कुमार, सुधीर कुमार, गुंजन कुमार, सोनू कुमार और शत्रुघ्न कुमार के नेतृत्व में दमकल दस्ता भी घटनास्थल पर पहुंचा और आग बुझाने में सफल रहा। पीड़ित वाहन मालिक ने इस संबंध में ट्रैफिक थाना पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। गौरतलब है कि हाल ही में बाऊ घाट थाना क्षेत्र के घाट कुसुंभा प्रखंड कार्यालय परिसर में भी इसी तरह की घटना हुई थी, जहां शॉर्ट सर्किट से एक बाइक जलकर राख हो गई थी। शेखपुरा-बरबीघा मुख्य सड़क मार्ग पर रविवार सुबह फरीदपुर गांव के पास एक चलती कार में शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक आग लग गई। देखते ही देखते कार का इंजन पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। हालांकि, चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन से कूदकर अपनी जान बचा ली। यह घटना उस समय हुई जब कार का चालक मालिक की भांजी को पटना में परीक्षा दिलाने के लिए बरबीघा स्थित उसके घर जा रहा था। अचानक इंजन से धुआं निकलने लगा। चालक ने स्थिति भांपते हुए तुरंत कार रोकी और उससे बाहर निकल गया। इसके कुछ ही देर बाद आग की लपटें तेज हो गईं और पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। इंजन में शॉर्ट सर्किट से लगी आग यह कार हथियावा थाना क्षेत्र के बिहटा गांव निवासी किसान सलाहकार कुंदन कुमार यादव की बताई गई है। पीड़ित कुंदन कुमार यादव ने बताया कि उनकी होंडा जैज कार जलकर राख हो गई, जिससे उन्हें लगभग 1.5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उन्होंने आग लगने का कारण इंजन में शॉर्ट सर्किट बताया। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अग्निशमन केंद्र से सब अधिकारी सौरव कुमार, सुधीर कुमार, गुंजन कुमार, सोनू कुमार और शत्रुघ्न कुमार के नेतृत्व में दमकल दस्ता भी घटनास्थल पर पहुंचा और आग बुझाने में सफल रहा। पीड़ित वाहन मालिक ने इस संबंध में ट्रैफिक थाना पुलिस में लिखित शिकायत दर्ज कराने की बात कही है। गौरतलब है कि हाल ही में बाऊ घाट थाना क्षेत्र के घाट कुसुंभा प्रखंड कार्यालय परिसर में भी इसी तरह की घटना हुई थी, जहां शॉर्ट सर्किट से एक बाइक जलकर राख हो गई थी।


