भोजपुर में चलती कार में लगी आग:45 सेकेंड में बाहर निकले तीन लोग, गाड़ी जल कर खाक

भोजपुर में चलती कार में लगी आग:45 सेकेंड में बाहर निकले तीन लोग, गाड़ी जल कर खाक

भोजपुर के सकडी–नासरीगंज मुख्य मार्ग पर उस समय अफरा–तफरी मच गई, जब चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। घटना संदेश थाना क्षेत्र के चिल्हौस गांव के पास की है, जहां कार में सवार तीन लोग बाल–बाल बच गए। महज 45 सेकेंड के अंदर कार से धुआं निकलने लगा और सवार लोग किसी तरह बाहर निकल पाए। जैसे ही वे कार से बाहर आए, उसी समय तेज आवाज के साथ कार में आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरा वाहन धू–धू कर जलने लगा। आग लगने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सड़क पर मौजूद लोगों और स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई। लोगों ने मिट्टी और बालू फेंककर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में कार पूरी तरह लपटों में घिर गई। करीब 40 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। कार में सवार रक्तदाता अनूप कुमार सिंह ने बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। इसी कारण वह अपने दो दोस्तों के साथ अपने दोस्त की कार से अजीमाबाद थाना क्षेत्र के चिल्हर गांव गए थे। मां से मुलाकात करने के बाद वे तीनों वापस आरा लौट रहे थे। इसी दौरान चिल्हौस गांव के पास सड़क पर ट्रकों की लंबी कतार लगी थी, जिसके कारण उनकी कार जाम में फंस गई। अचानक कार से धुआं निकलने लगा अनूप कुमार सिंह के अनुसार जाम में खड़े रहने के दौरान अचानक कार से धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए वे लोग तुरंत कार से बाहर निकल गए। जैसे ही वे बाहर निकले, उसी समय कार के अंदर से तेज धमाके जैसी आवाज आई और देखते ही देखते उसमें भीषण आग लग गई। उन्होंने बताया कि कार के अधिक गर्म हो जाने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। भोजपुर के सकडी–नासरीगंज मुख्य मार्ग पर उस समय अफरा–तफरी मच गई, जब चलती कार में अचानक भीषण आग लग गई। घटना संदेश थाना क्षेत्र के चिल्हौस गांव के पास की है, जहां कार में सवार तीन लोग बाल–बाल बच गए। महज 45 सेकेंड के अंदर कार से धुआं निकलने लगा और सवार लोग किसी तरह बाहर निकल पाए। जैसे ही वे कार से बाहर आए, उसी समय तेज आवाज के साथ कार में आग भड़क उठी और देखते ही देखते पूरा वाहन धू–धू कर जलने लगा। आग लगने के बाद आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। सड़क पर मौजूद लोगों और स्थानीय ग्रामीणों ने तुरंत मदद के लिए दौड़ लगाई। लोगों ने मिट्टी और बालू फेंककर आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेज थी कि कुछ ही देर में कार पूरी तरह लपटों में घिर गई। करीब 40 मिनट बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक कार पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी। कार में सवार रक्तदाता अनूप कुमार सिंह ने बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब होने की सूचना मिली थी। इसी कारण वह अपने दो दोस्तों के साथ अपने दोस्त की कार से अजीमाबाद थाना क्षेत्र के चिल्हर गांव गए थे। मां से मुलाकात करने के बाद वे तीनों वापस आरा लौट रहे थे। इसी दौरान चिल्हौस गांव के पास सड़क पर ट्रकों की लंबी कतार लगी थी, जिसके कारण उनकी कार जाम में फंस गई। अचानक कार से धुआं निकलने लगा अनूप कुमार सिंह के अनुसार जाम में खड़े रहने के दौरान अचानक कार से धुआं निकलने लगा। स्थिति को भांपते हुए वे लोग तुरंत कार से बाहर निकल गए। जैसे ही वे बाहर निकले, उसी समय कार के अंदर से तेज धमाके जैसी आवाज आई और देखते ही देखते उसमें भीषण आग लग गई। उन्होंने बताया कि कार के अधिक गर्म हो जाने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। हालांकि इस हादसे में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *