कुल्लू में बड़ाग्रां गांव के घर में लगी आग:सामान जलकर खाक, दमकल विभाग ने पाया काबू, 10 लाख रुपये का नुकसान

कुल्लू में बड़ाग्रां गांव के घर में लगी आग:सामान जलकर खाक, दमकल विभाग ने पाया काबू, 10 लाख रुपये का नुकसान

कुल्लू जिले के मनाली विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत बड़ाग्रां के 14 मील में एक रिहायशी मकान में आग लग गई। इस घटना में स्थानीय निवासी मणिराम का घर पूरी तरह जलकर राख हो गया है। बता दे कि आगजनी में 10 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। जिसमें घर में रखा सारा घरेलू सामान, राशन, कपड़े, सोना और चांदी जलकर खाक हो गए। वहीं घटना की सूचना मिलते ही दमकल चौकी पतलीकूहल के फायर फाइटर मौके पर पहुंचे। अग्निशमन दल ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। उनकी तत्परता से आग को आसपास के घरों तक फैलने से रोका जा सका, जिससे बड़ा हादसा टल गया। विधायक ने दिया मदद का भरोसा वहीं घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय विधायक भुवनेश्वर गौड़ ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने पीड़ित परिवार से मुलाकात की।विधायक गौड़ ने प्रशासन को निर्देश दिए कि नुकसान का तुरंत आकलन कर प्रभावित परिवार को राहत राशि प्रदान की जाए। राजस्व टीम ने लिया नुकसान का जायजा विधायक ने कहा कि इस कठिन घड़ी में वे मणिराम के परिवार के साथ खड़े हैं और क्षेत्रवासियों से भी पीड़ित परिवार की सहायता के लिए आगे आने की अपील की।इस दौरान राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंचकर नुकसान की रिपोर्ट तैयार की है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *