नरवाना में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग:लाखों रुपए का सामान जला, लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर बुझाई

नरवाना में शॉर्ट सर्किट से घर में लगी आग:लाखों रुपए का सामान जला, लोगों ने बाल्टियों से पानी डालकर बुझाई

नरवाना के दनौदा कला गांव में गुरुवार सुबह करीब 6:30 बजे एक मकान में बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस घटना में घर का लाखों रुपए का घरेलू सामान जलकर खाक हो गया। हालांकि, परिवार के सभी सदस्य सुरक्षित बाहर निकल आए और किसी को कोई चोट नहीं आई। आग इतनी तेजी से फैली कि एक कमरे में रखा सारा सामान जल गया। आग लगते ही पड़ोसियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर सूझबूझ दिखाई। उन्होंने सबसे पहले डंडे की मदद से घर की मुख्य बिजली सप्लाई बंद की। इसके बाद, बाल्टियों से पानी डालकर काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। पड़ोसी घबराए दुकान पर पहुंचे मकान मालिक गुरुदेव मांडू पट्टी ने बताया कि उनके घर के आगे एक दुकान है। वे सुबह बच्चों को तैयार होने के लिए कहकर दुकान खोलने चले गए थे। दुकान खोलने के बाद वे पूजा-पाठ कर ही बैठे थे कि तभी कुछ पड़ोसी घबराए हुए उनके पास आए और घर में आग लगने की सूचना दी। सूचना मिलते ही गुरुदेव तुरंत घर पहुंचे, जहां कमरे में शॉर्ट सर्किट से लगी आग के कारण सामान धूं-धूं कर जल रहा था। उन्होंने कहा कि यदि पड़ोसी समय रहते सूचना न देते और आग बुझाने में मदद न करते, तो यह घटना किसी बड़े हादसे में बदल सकती थी। गुरुदेव ने पड़ोसियों की तत्परता और सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया, जिससे उनके परिवार की जान बच गई और बड़ा नुकसान टल गया। लाखों रुपए का नुकसान घटना के बाद गांव में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल रहा। आग पर काबू पाए जाने के बाद सभी ने राहत की सांस ली। गुरुदेव ने बताया कि इस आग लगने से उन्हें लाखों रुपए का नुकसान हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *