मोहाली में बेसमेंट में खड़ी कार में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, मशक्कत के बाद पाया काबू, अन्य गाड़ियों को सुरक्षित निकाला

मोहाली में बेसमेंट में खड़ी कार में लगी आग:शॉर्ट सर्किट से हुआ हादसा, मशक्कत के बाद पाया काबू, अन्य गाड़ियों को सुरक्षित निकाला

मोहाली के सेक्टर-126 स्थित गिलको पार्क (Gillco Park) में आज बेसमेंट की पार्किंग में खड़ी एक इनोवा कार में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ, लेकिन कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। इंजन से निकली चिंगारी प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पार्किंग में खड़ी इनोवा के अगले हिस्से यानी इंजन क्षेत्र से अचानक धुआं निकलने लगा। जब तक लोग कुछ समझ पाते, तब तक आग की लपटें ऊंची उठने लगीं। बेसमेंट में धुआं भरने के कारण वहां सांस लेना भी दूभर हो गया था। स्थानीय निवासियों ने तुरंत इसकी सूचना मोहाली दमकल विभाग और पुलिस को दी। बेसमेंट में आग बुझाने में मुश्किल सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। हालांकि, दमकल कर्मियों के लिए चुनौती यह थी कि आग बेसमेंट में लगी थी। कम जगह और भारी धुएं के कारण फायर टेंडर को अंदर ले जाना और आग पर काबू पाना बेहद चुनौतीपूर्ण रहा। काफी मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने लपटों पर काबू पाया, लेकिन तब तक इनोवा का सिर्फ ढांचा ही बचा था।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *