पूर्णिया में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:2 गैस सिलेंडर फटा, घर मलबे में तब्दील; डेढ़ लाख कैश, कीमती सामान और अनाज जलकर राख

पूर्णिया में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:2 गैस सिलेंडर फटा, घर मलबे में तब्दील; डेढ़ लाख कैश, कीमती सामान और अनाज जलकर राख

पूर्णिया में शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि घर में रखे दो गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गए। धमाके की आवाज सुनते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। सब्जी बेचकर गुजारा करने वाले परमानंद सिंह का पूरा घर जलकर राख हो गया। विस्फोट के बाद हुई भीषण आगलगी में पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे से पहले ही सभी सदस्य भाग निकले, जिससे उनकी जान बच सकी। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। काफी मशक्कत से आग बुझाई जा सकी, लेकिन तब तक सारा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। घटना के. नगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के आदमपुर टोला की है। सब कुछ एक झटके में खत्म हो गया पीड़ित परमानंद सिंह ने बताया कि रोज की तरह परोड़ा चौक पर सब्जी बेचने गए थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। घर में दो गैस सिलेंडर रखे थे। दोनों गैस सिलेंडर आग की चपेट में आ गए। गैस सिलेंडर फटने से जोरदार विस्फोट हुआ। उसी समय उन्हें फोन पर आग लगने की खबर मिली। जब वे वापस पहुंचे, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। डेढ़ लाख कैश, अनाज, कपड़े, बर्तन, सब्जी के कैरेट, खाद की बोरियां और पूरा घर जलकर राख हो गया। मैं सब्जी बेचकर किसी तरह परिवार चलाता हूं। घर बनाने के लिए पैसे जोड़े थे, सब जल गया। उनकी आठ बेटियां हैं। कल ही ग्रुप लोन की दस हजार रुपए की किस्त भी जमा की थी। अब घर और जमा की गई पूरी पूंजी खत्म हो चुकी है। परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। खाने-पीने की भी भारी परेशानी हो गई है। अब बच्चों को कैसे पालूंगा, समझ नहीं आ रहा। सरकार से बस मदद चाहिए। सरकार से मदद की मांग घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य देशबंधु उर्फ बुलबुल पासवान, मुखिया अंजनी देवी, पूर्व प्रमुख मंजूर बैग, समाजसेवी आफताब आलम और पूर्व मुखिया सुरेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे। सभी ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तुरंत सरकारी सहायता, मुआवजा और रहने की व्यवस्था देने की मांग की है। पूर्णिया में शॉर्ट सर्किट से एक घर में आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि घर में रखे दो गैस सिलेंडर जोरदार धमाके के साथ फट गए। धमाके की आवाज सुनते ही पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। सब्जी बेचकर गुजारा करने वाले परमानंद सिंह का पूरा घर जलकर राख हो गया। विस्फोट के बाद हुई भीषण आगलगी में पूरा घर मलबे में तब्दील हो गया। गनीमत रही कि इस हादसे से पहले ही सभी सदस्य भाग निकले, जिससे उनकी जान बच सकी। सूचना मिलते ही मौके पर फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची। काफी मशक्कत से आग बुझाई जा सकी, लेकिन तब तक सारा सामान पूरी तरह जलकर खाक हो चुका था। घटना के. नगर थाना क्षेत्र के गणेशपुर पंचायत के आदमपुर टोला की है। सब कुछ एक झटके में खत्म हो गया पीड़ित परमानंद सिंह ने बताया कि रोज की तरह परोड़ा चौक पर सब्जी बेचने गए थे। इसी दौरान शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई। घर में दो गैस सिलेंडर रखे थे। दोनों गैस सिलेंडर आग की चपेट में आ गए। गैस सिलेंडर फटने से जोरदार विस्फोट हुआ। उसी समय उन्हें फोन पर आग लगने की खबर मिली। जब वे वापस पहुंचे, तब तक सब कुछ खत्म हो चुका था। डेढ़ लाख कैश, अनाज, कपड़े, बर्तन, सब्जी के कैरेट, खाद की बोरियां और पूरा घर जलकर राख हो गया। मैं सब्जी बेचकर किसी तरह परिवार चलाता हूं। घर बनाने के लिए पैसे जोड़े थे, सब जल गया। उनकी आठ बेटियां हैं। कल ही ग्रुप लोन की दस हजार रुपए की किस्त भी जमा की थी। अब घर और जमा की गई पूरी पूंजी खत्म हो चुकी है। परिवार खुले आसमान के नीचे रहने को मजबूर है। खाने-पीने की भी भारी परेशानी हो गई है। अब बच्चों को कैसे पालूंगा, समझ नहीं आ रहा। सरकार से बस मदद चाहिए। सरकार से मदद की मांग घटना की जानकारी मिलते ही जिला परिषद सदस्य देशबंधु उर्फ बुलबुल पासवान, मुखिया अंजनी देवी, पूर्व प्रमुख मंजूर बैग, समाजसेवी आफताब आलम और पूर्व मुखिया सुरेंद्र चौधरी मौके पर पहुंचे। सभी ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तुरंत सरकारी सहायता, मुआवजा और रहने की व्यवस्था देने की मांग की है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *