भागलपुर में 2 घरों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:2 लाख कैश और कीमती सामान जलकर राख; पीड़ित बोला- जमीन खरीदने के लिए पैसा रखा था

भागलपुर में 2 घरों में शॉर्ट सर्किट से लगी आग:2 लाख कैश और कीमती सामान जलकर राख; पीड़ित बोला- जमीन खरीदने के लिए पैसा रखा था

भागलपुर शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम, पुलिस और वार्ड संख्या 16 के पार्षद प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दोनों घरों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। घटना तातारपुर थाना क्षेत्र के रिकाबगंज मोहल्ले की है।
घायल शख्स अस्पताल में भर्ती आग बुझाने के दौरान एक और हादसा हो गया। लड्डू पासवान के घर का छप्पर अचानक गिर गया। चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिर में चोट लगी है, इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पीड़ित गोपाल पासवान पेशे से मैकेनिक हैं, जबकि उनके भाई पेंटर हैं। आगजनी में घर में रखी उनकी जमा पूंजी, जरूरी कागजात और घरेलू सामान जलकर राख हो गए। जमीन खरीदने के लिए पैसा रखा था लड्डू पासवान ने बताया कि जमीन खरीदने के लिए घर में दो लाख कैश रखा था, सब बर्बाद हो गया। घटना के समय घर के पुरुष सदस्य काम पर बाहर गए हुए थे। सिर्फ महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे मौजूद थे। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए। भागलपुर शॉर्ट सर्किट से अचानक भीषण आग लग गई। दो घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। लाखों का नुकसान हुआ है। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम, पुलिस और वार्ड संख्या 16 के पार्षद प्रतिनिधि मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने स्थानीय लोगों के सहयोग से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक दोनों घरों में रखा सारा सामान जलकर खाक हो चुका था। घटना तातारपुर थाना क्षेत्र के रिकाबगंज मोहल्ले की है।
घायल शख्स अस्पताल में भर्ती आग बुझाने के दौरान एक और हादसा हो गया। लड्डू पासवान के घर का छप्पर अचानक गिर गया। चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिर में चोट लगी है, इलाज के लिए अस्पताल में एडमिट कराया गया है। पीड़ित गोपाल पासवान पेशे से मैकेनिक हैं, जबकि उनके भाई पेंटर हैं। आगजनी में घर में रखी उनकी जमा पूंजी, जरूरी कागजात और घरेलू सामान जलकर राख हो गए। जमीन खरीदने के लिए पैसा रखा था लड्डू पासवान ने बताया कि जमीन खरीदने के लिए घर में दो लाख कैश रखा था, सब बर्बाद हो गया। घटना के समय घर के पुरुष सदस्य काम पर बाहर गए हुए थे। सिर्फ महिलाएं और छोटे-छोटे बच्चे मौजूद थे। गनीमत रही कि सभी लोग सुरक्षित बच गए।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *