रोहतक में फैक्ट्री के अंदर लगी भीषण आग:फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू, 4 लोग सुरक्षित निकले बाहर

रोहतक में फैक्ट्री के अंदर लगी भीषण आग:फायर ब्रिगेड की टीम ने पाया काबू, 4 लोग सुरक्षित निकले बाहर

रोहतक के गांव ककराना में SS इंटरप्राइजेज नाम की फैक्ट्री में सुबह अचानक आग लग गई। आग लगने के दौरान फैक्ट्री में चार लोग थे, जो सुरक्षित बाहर की तरफ भागे और फैक्ट्री मालिक व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। गांव ककराना में करीब आधे एकड़ जमीन में फैक्ट्री बनाई हुई है, जिसके मालिक का नाम सुनील शर्मा पुत्र महावीर सिंह निवासी गांव ककराना है। फैक्ट्री में सुबह करीब साढ़े 6 बजे अचानक आग लग गई। उस समय फैक्ट्री के अंदर चार लोग मौजूद थे। आग लगते ही फैक्ट्री में सो रहे चारों लोग उठकर बाहर की तरफ भागे और फैक्ट्री मालिक को सूचना दी। खेतों तक आग बढ़ने से रोकी
फैक्ट्री के चारों तरफ खेत है, जिनमें गेहूं की फसल पकाई पर है। खेतों तक आग बढ़ने से रोकने के लिए पहले तो ग्रामीणों ने ही प्रयास शुरू कर दिया। बाद में फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची तो लोगों को राहत मिली। बाद में जरूरत के हिसाब से फायर ब्रिगेड की अन्य गाड़ियां भी मौके पर बुलाई गई। फैक्ट्री के अंदर से सुरक्षित बाहर निकले लोग
रवि कुमार यादव ने बताया कि वह फैक्ट्री के अंदर सो रहे थे। सुबह अचानक आग लगी देखी तो वह बाहर निकले। चारों लोग सुरक्षित फैक्ट्री से बाहर आ गए। किसी प्रकार की जानहानि नहीं हुई है। फैक्ट्री के अंदर रखा सामान जल गया है। फायर ब्रिगेड की टीम आग बुझाने में लगी हुई है। अज्ञात कारणों के चलते लगी आग
फैक्ट्री के मालिक सुनील ने बताया कि सुबह करीब साढ़े 6 बजे सूचना मिली कि फैक्ट्री में आग लग गई। सूचना के बाद वह फैक्ट्री में पहुंचे, जहां फैक्ट्री के अंदर सोने वाले चारों लोग बाहर खड़े हुए थे। वहीं, फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। बाद में अन्य गाड़ियां भी आई।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *