हाथरस में गलीचा फैक्ट्री में लगी आग, अफरा-तफरी मची:मालिक भी झुलसा; कूड़े से आग फैलने का अंदेशा

हाथरस में गलीचा फैक्ट्री में लगी आग, अफरा-तफरी मची:मालिक भी झुलसा; कूड़े से आग फैलने का अंदेशा

हाथरस के नवीपुर नई बस्ती में आज दोपहर एक गलीचा फैक्ट्री में आग लग गई। इस घटना से इलाके में अफरा-तफरी मच गई और आग की तेज लपटें व धुआं उठने लगा। घनी आबादी वाले क्षेत्र में आग फैलने की आशंका को देखते हुए स्थानीय लोग खुद ही इसे बुझाने में जुट गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद लोगों ने आग पर काबू पा लिया। इस आग से फैक्ट्री को काफी नुकसान हुआ है। यह गलीचा फैक्ट्री नेत्रपाल की है। हाथरस में गलीचा उद्योग कुटीर उद्योग के रूप में संचालित होता है। आग बुझाने के प्रयास में फैक्ट्री मालिक नेत्रपाल भी झुलस गए। फैक्ट्री मालिक ने बताया कि नुकसान का आकलन अभी नहीं किया गया है, लेकिन उनका मानना है कि फैक्ट्री के बाहर गली में जल रहे कूड़े से आग फैक्ट्री तक पहुंची। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, आग लगने से लाखों का नुकसान हुआ है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *