मधुबनी जिले में एक यूट्यूबर दिग्विजय प्रताप झा के खिलाफ एससी/एसटी थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर एससी/एसटी समुदाय की बेटियों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। यह मामला मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के स्टेडियम रोड वार्ड-29 निवासी आलोक कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर शुक्रवार को दर्ज किया गया। सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट आवेदन में बताया गया है कि 7 जनवरी 2026 को दिग्विजय प्रताप झा ने सोशल मीडिया पर एससी/एसटी जाति की बेटियों को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि दूसरे राज्यों के लोग उन्हें 20,000 से 25,000 रुपए में खरीद कर ले जाते हैं। इसके साथ ही कई अन्य आपत्तिजनक और झूठी टिप्पणियां भी की गईं। होगी गिरफ्तारी एससी/एसटी थाना अध्यक्ष मनोज राम ने शुक्रवार रात 10 बजे बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोषी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मधुबनी जिले में एक यूट्यूबर दिग्विजय प्रताप झा के खिलाफ एससी/एसटी थाना में एफआईआर दर्ज की गई है। उन पर एससी/एसटी समुदाय की बेटियों के बारे में आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। यह मामला मधुबनी नगर थाना क्षेत्र के स्टेडियम रोड वार्ड-29 निवासी आलोक कुमार के लिखित आवेदन के आधार पर शुक्रवार को दर्ज किया गया। सोशल मीडिया पर किया था पोस्ट आवेदन में बताया गया है कि 7 जनवरी 2026 को दिग्विजय प्रताप झा ने सोशल मीडिया पर एससी/एसटी जाति की बेटियों को लेकर विवादित बयान दिया था। उन्होंने कथित तौर पर कहा था कि दूसरे राज्यों के लोग उन्हें 20,000 से 25,000 रुपए में खरीद कर ले जाते हैं। इसके साथ ही कई अन्य आपत्तिजनक और झूठी टिप्पणियां भी की गईं। होगी गिरफ्तारी एससी/एसटी थाना अध्यक्ष मनोज राम ने शुक्रवार रात 10 बजे बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एफआईआर दर्ज कर ली गई है। दोषी को पकड़ने के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है और जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।


