भोजपुर के पीरो अनुमंडल कार्यालय से सटे रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना के करीब 30 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, लेकिफ सफलता नहीं मिली। जिससे लोगों में दहशत और आक्रोश देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस सनसनीखेज गोलीकांड में घायल हुए सभी सात लोग एक-दूसरे से परिचित हैं। जमीन के कारोबार से जुड़े हुए हैं। प्रारंभिक जांच में करीब तीन कट्ठा जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर विवाद सामने आया है, जिसे फायरिंग की मुख्य वजह माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार वारदात में लाइसेंसी राइफल के इस्तेमाल की भी बात सामने आई है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।बद बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी बलुआ टोला निवासी घायल प्रॉपर्टी डीलर जीतू यादव के बयान पर सूरज, लड्डू समेत दस नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीरो एसडीपीओ केके सिंह ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है। बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की दरअसल, मंगलवार को रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में हथियारबंद बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी। इस गोलीबारी में प्रॉपर्टी डीलर जीतू यादव, उनके छोटे भाई सत्येंद्र यादव उर्फ मालखा यादव, पिंटू उर्फ कच्चे कुमार और रितेश दुबे को गोली लगी थी। दिनेश कुमार, कौशल दुबे और अनिल कुमार छर्रा लगने से घायल हो गए थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी और आसपास के लोग दहशत में आ गए थे। सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। भोजपुर के पीरो अनुमंडल कार्यालय से सटे रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में दिनदहाड़े हुई गोलीबारी मामले में अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। घटना के करीब 30 घंटे बीत जाने के बावजूद पुलिस के हाथ खाली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है, लेकिफ सफलता नहीं मिली। जिससे लोगों में दहशत और आक्रोश देखा जा रहा है। बताया जा रहा है कि इस सनसनीखेज गोलीकांड में घायल हुए सभी सात लोग एक-दूसरे से परिचित हैं। जमीन के कारोबार से जुड़े हुए हैं। प्रारंभिक जांच में करीब तीन कट्ठा जमीन की खरीद-बिक्री को लेकर विवाद सामने आया है, जिसे फायरिंग की मुख्य वजह माना जा रहा है। सूत्रों के अनुसार वारदात में लाइसेंसी राइफल के इस्तेमाल की भी बात सामने आई है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।बद बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी बलुआ टोला निवासी घायल प्रॉपर्टी डीलर जीतू यादव के बयान पर सूरज, लड्डू समेत दस नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पीरो एसडीपीओ केके सिंह ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है। बताया कि सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। बदमाशों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की दरअसल, मंगलवार को रजिस्ट्री कार्यालय परिसर में हथियारबंद बदमाशों ने अचानक ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी थी। इस गोलीबारी में प्रॉपर्टी डीलर जीतू यादव, उनके छोटे भाई सत्येंद्र यादव उर्फ मालखा यादव, पिंटू उर्फ कच्चे कुमार और रितेश दुबे को गोली लगी थी। दिनेश कुमार, कौशल दुबे और अनिल कुमार छर्रा लगने से घायल हो गए थे। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई थी और आसपास के लोग दहशत में आ गए थे। सभी घायलों को आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है।


