सरगुजा युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज:CM से पहले आजाद की मूर्ति अनावरण करने, भड़काउ भाषण देने का आरोप

सरगुजा युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष के खिलाफ FIR दर्ज:CM से पहले आजाद की मूर्ति अनावरण करने, भड़काउ भाषण देने का आरोप

सरगुजा युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष विकल झा एवं साथियों के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने एफआईआर दर्ज किया है। विकल झा एवं उसके साथियों ने 08 अप्रैल की रात शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण कर दिया था और निगम सरकार को गोड़से वादी विचारधारा के लोग बताते हुए सोशल मीडिया में वीडियो शेयर किया था। मूर्ति का अनावरण सीएम विष्णुदेव साय ने 09 अप्रैल को सरगुजा प्रवास के दौरान किया। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। अंबिकापुर नगर निगम द्वारा आकाशवाणी चौक पर स्थापित वीर क्रांतिकारी शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा का अनावरण 09 अप्रैल को तय किया गया था, इसके पूर्व 08 अप्रैल की देर रात युवक कांग्रेस जिलाध्यक्ष विकल झा एवं साथियों ने चौक में पहुंचकर ढंककर रखी गई प्रतिमा का अनावरण कर दिया था। विकल झा ने आरोप लगाया कि पं. रविशंकर त्रिपाठी के प्रतिमा स्थल पर साज-सज्जा की गई है, जबकि यहां नहीं की गई है। निगम प्रशासन ने दर्ज कराई FIR
मामले में नगर निगम अंबिकापुर इंजीनियर प्रदीप कुमार पैकरा ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि विकल झा एवं साथियों द्वारा प्रतिमा का लोकार्पण कर दिया, जिससे शासकीय संपत्ति का नुकसान हुआ। पुनः शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा को विधिवत कवर किया गया। इंजीनियर ने शिकायत में बताया है कि विकल झा द्वारा जो वीडियो सोशल मीडिया में लोकार्पण करते हुए डाला गया है, उसमें सांप्रदायिक सौहाद्र बिगाड़ने वाला भड़ाकउ भाषण प्रसारित किया गया। मामले में कोतवाली पुलिस ने विकल झा एवं साथियों के खिलाफ धारा 221, 3(5), 324(3), 353(2) के तहत एफआईआर दर्ज किया है।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *