सरेआम गाली-गलौज और धमकी! डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गर्भवती महिला से मारपीट, FIR दर्ज

सरेआम गाली-गलौज और धमकी! डॉग रेस्क्यू संस्था की आड़ में गर्भवती महिला से मारपीट, FIR दर्ज

Assault with pregnant woman: आवारा कुत्तों की रेस्क्यू संस्था चलाने के नाम पर कुछ लोग खुलेआम गुंडागर्दी कर रहे हैं। संस्था चलाने वाली महिला और उनके साथियों ने पुरानी बस्ती इलाके में एक गर्भवती महिला से खुलेआम मारपीट की। गाली-गलौज करते हुए उन्हें धमकाया गया। पूरी घटना सरेआम हुई, जिससे पीडि़ता मानसिक रूप से बुरी तरह आहत है।

Assault with pregnant woman: जानें पूरा मामला…

फिलहाल परिजनों की शिकायत पर संस्था संचालिका महिला के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर विवेचना में लिया है। पुलिस आरोपी महिला और उनके साथियों की तलाश में लगी है। पुलिस के मुताबिक भिलाई की गुरप्रीत कौर अपने पति के साथ रहती हैं। घर में उनके पास दो पालतू कुत्ते थे। कुछ दिन पहले वह भाठागांव के कृष्णा होटल में ठहरी थीं। इस दौरान होटल वालों ने उनके कुत्तों को छोड़ दिया। इनमें से एक कुत्ता चोटिल था। 27 फरवरी को वह कुत्ता कुछ दूरी पर मृत मिला।

इसकी जानकारी डॉग रेस्क्यू संस्था चलाने वाली किरण आहूजा को हुई। वह अपने सहयोगियों के साथ होटल पहुंच गई। उस समय गुरप्रीत अकेली थी। किरण और उसके साथियों ने उन्हें बाहर बुलाया। इसके बाद कुत्तों को मारने का आरोप लगाते हुए गुरप्रीत से गाली-गलौज शुरू कर दी। उन्हें धमकाने लगी। इसके बाद उनसे मारपीट करना शुरू कर दिया।

पीड़िता सदमें में…

Assault with pregnant woman: घटना के समय आरोपी किरण और उसके अन्य साथी भी मौजूद थे। गुरप्रीत अकेली थी। आरोपियों की गुंडागर्दी से वह बुरी तरह घबरा गई। सरेआम मारपीट करने से वह मानसिक रूप से सदमे में है। गुरप्रीत का आरोप है कि मारपीट के दौरान आरोपी किरण आहूजा एक कुत्ता और उनका मोबाइल ले गई है।

वीडियो फुटेज के आधार पर डॉग रेस्क्यू संस्था की संचालिका किरण आहूजा के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है। आरोपियों की गिरफ्तारी अभी नहीं हुई है- शील आदित्य सिंह, टीआई, पुरानी बस्ती, रायपुर

गर्भवती हैं पीड़िता

बताया जाता है कि पीड़िता गुरप्रीत 4 माह की गर्भवती हैं। ऐसे में उनकी सरेआम पिटाई करने से डॉग रेस्क्यू संस्था के कामकाज पर सवाल खड़े हो गए हैं। महिला को इस तरह गुंडागर्दी करते हुए प्रताड़ि़त किया गया। घटना का वीडियो फुटेज सामने आने के बाद पीडि़ता के परिजनों ने पुरानीबस्ती थाने में शिकायत की। तीन दिन चक्कर काटने के बाद पुलिस ने आरोपी महिला किरण आहूजा के खिलाफ केस दर्ज किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *