दरभंगा में डीजे संचालक हत्याकांड में 7 लोगों पर FIR:पिता बोले- बेटे का काम अच्छा चल रहा था, विरोधियों ने साजिश के तहत हत्या की

दरभंगा में डीजे संचालक हत्याकांड में 7 लोगों पर FIR:पिता बोले- बेटे का काम अच्छा चल रहा था, विरोधियों ने साजिश के तहत हत्या की

दरभंगा बहेड़ा थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव में डीजे कारोबार से जुड़ी प्रतिस्पर्धा ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया था। अधिक कमाई और बढ़ती लोकप्रियता से उपजी रंजिश में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। मृतक की पहचान अचलपुर निवासी विनोद महतो 24 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह अपने ननिहाल मनीगाछी थाना क्षेत्र के नरहा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुनसान रास्ते में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि विनोद महतो गांव में डीजे संचालन का काम करते थे और उनकी कमाई अन्य संचालकों से अधिक थी। उनका डीजे इलाके में काफी लोकप्रिय था, जिससे अन्य संचालकों में जलन और नाराजगी बनी हुई थी। इसी रंजिश में साजिश रचकर उनकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में श्याम महतो को मुख्य आरोपी बनाते हुए रमेश महतो, दिनेश महतो, गणेश महतो, मुकेश और सूरज समेत कुल 7 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। परिजन ने ठोस कार्रवाई न होने तक अंतिम संस्कार से इनकार किया पोस्टमार्टम के बाद विनोद महतो के शव को जब परिजनों को सौंपा गया, तो आक्रोशित परिजनों ने अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध जताया। सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक विनय कुमार चौधरी, ट्रेनी डीएसपी सह बहेड़ा थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। मृतक के भाई ने कहा- साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया मृतक के बड़े भाई रामबाबू महतो ने दावा किया है कि वारदात को सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दिया गया। उन्होंने ये भी दावा किया कि वारदात से पहले मेरे भाई को लगातार धमकियां दी जा रही थी। होली के दौरान भी उनके साथ मारपीट करने की कोशिश हुई थी, लेकिन गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। रामबाबू महतो ने बताया कि मेरे भाई को करीब 6-7 लोगों ने मिलकर पकड़ा और मेरे भाई को गोली मारकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि किसी ने मेरे पिता को फोन कर सूचना दी, बताया कि आपके बेटे का एक्सिडेंट हुआ है। जब मेरे पिता मौके पर पहुंचे तो देखा कि विनोद की मौत हो चुकी है। पास में उसकी बाइक खड़ी थी। रामबाबू ने ये भी आरोप लगाया कि पुलिस ने रात में ही पोस्टमार्टम करा दिया, लेकिन ऐसा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि पुलिस ने किस दबाव में रात में ही पोस्टमॉर्टम कराया। मृतक के भाई ने कहा- वार्ड सदस्य ने गोली मारने की धमकी दी थी रामबाबू ने आरोप लगाया कि वार्ड सदस्य मुकेश यादव मुख्य आरोपी है, जिसने धमकी दी थी कि तुम्हारे भाई को गोली मारूंगा, इसके लिए 10 लाख रुपए भी रखे हैं। उन्होंने हत्याकांड में 7 लोगों को नामजद किया है, जिनमें श्याम महतो, रमेश महतो, दिनेश महतो, गणेश महतो, मुकेश यादव, सूरत पासवान समेत अन्य शामिल हैं। परिवार का आरोप है कि सभी ने मिलकर साजिश के तहत हत्या को अंजाम दिया। डीजे कारोबार की प्रतिस्पर्धा बना कारण रामबाबू का कहना है कि विनोद महतो का डीजे इलाके में सबसे बेहतर और लोकप्रिय था, जिससे उन्हें ज्यादा बुकिंग मिलती थी। इसी वजह से अन्य डीजे संचालकों में जलन थी और यही हत्या का मुख्य कारण बना।
उन्होंने यह भी बताया कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे लाइट को लेकर मुकेश यादव के साथ विवाद हुआ था, जिसमें पंचायत के फैसले के तहत उस पर ₹15,000 का जुर्माना लगाया गया था। हालांकि, उसने जुर्माना भरते समय बदला लेने की बात कही थी। पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई और न्याय की मांग की है। वहीं, मृतक के पिता सतनारायण महतो ने इस घटना को सुनियोजित साजिश बताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही बेनीपुर के विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। बहेड़ा थाना के थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी रौशन कुमार ने कहा है कि मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना की रात में ही प्राथमिकी दर्ज कर ली थी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। दरभंगा बहेड़ा थाना क्षेत्र के अचलपुर गांव में डीजे कारोबार से जुड़ी प्रतिस्पर्धा ने बुधवार को खूनी रूप ले लिया था। अधिक कमाई और बढ़ती लोकप्रियता से उपजी रंजिश में अपराधियों ने एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और माहौल तनावपूर्ण हो गया। मृतक की पहचान अचलपुर निवासी विनोद महतो 24 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार, वह अपने ननिहाल मनीगाछी थाना क्षेत्र के नरहा से घर लौट रहे थे। इसी दौरान सुनसान रास्ते में पहले से घात लगाए अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि विनोद महतो गांव में डीजे संचालन का काम करते थे और उनकी कमाई अन्य संचालकों से अधिक थी। उनका डीजे इलाके में काफी लोकप्रिय था, जिससे अन्य संचालकों में जलन और नाराजगी बनी हुई थी। इसी रंजिश में साजिश रचकर उनकी हत्या किए जाने का आरोप लगाया गया है। इस मामले में श्याम महतो को मुख्य आरोपी बनाते हुए रमेश महतो, दिनेश महतो, गणेश महतो, मुकेश और सूरज समेत कुल 7 लोगों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कराया गया है। परिजन ने ठोस कार्रवाई न होने तक अंतिम संस्कार से इनकार किया पोस्टमार्टम के बाद विनोद महतो के शव को जब परिजनों को सौंपा गया, तो आक्रोशित परिजनों ने अंतिम संस्कार से इंकार कर दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध जताया। सूचना मिलते ही स्थानीय विधायक विनय कुमार चौधरी, ट्रेनी डीएसपी सह बहेड़ा थाना अध्यक्ष मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने परिजनों को निष्पक्ष जांच और जल्द गिरफ्तारी का आश्वासन दिया, जिसके बाद परिजन अंतिम संस्कार के लिए राजी हुए। मृतक के भाई ने कहा- साजिश के तहत वारदात को अंजाम दिया मृतक के बड़े भाई रामबाबू महतो ने दावा किया है कि वारदात को सुनियोजित साजिश के तहत अंजाम दिया गया। उन्होंने ये भी दावा किया कि वारदात से पहले मेरे भाई को लगातार धमकियां दी जा रही थी। होली के दौरान भी उनके साथ मारपीट करने की कोशिश हुई थी, लेकिन गांव के लोगों ने बीच-बचाव कर मामला शांत करा दिया था। रामबाबू महतो ने बताया कि मेरे भाई को करीब 6-7 लोगों ने मिलकर पकड़ा और मेरे भाई को गोली मारकर फरार हो गए। उन्होंने बताया कि किसी ने मेरे पिता को फोन कर सूचना दी, बताया कि आपके बेटे का एक्सिडेंट हुआ है। जब मेरे पिता मौके पर पहुंचे तो देखा कि विनोद की मौत हो चुकी है। पास में उसकी बाइक खड़ी थी। रामबाबू ने ये भी आरोप लगाया कि पुलिस ने रात में ही पोस्टमार्टम करा दिया, लेकिन ऐसा नहीं होता है। उन्होंने कहा कि मुझे नहीं पता कि पुलिस ने किस दबाव में रात में ही पोस्टमॉर्टम कराया। मृतक के भाई ने कहा- वार्ड सदस्य ने गोली मारने की धमकी दी थी रामबाबू ने आरोप लगाया कि वार्ड सदस्य मुकेश यादव मुख्य आरोपी है, जिसने धमकी दी थी कि तुम्हारे भाई को गोली मारूंगा, इसके लिए 10 लाख रुपए भी रखे हैं। उन्होंने हत्याकांड में 7 लोगों को नामजद किया है, जिनमें श्याम महतो, रमेश महतो, दिनेश महतो, गणेश महतो, मुकेश यादव, सूरत पासवान समेत अन्य शामिल हैं। परिवार का आरोप है कि सभी ने मिलकर साजिश के तहत हत्या को अंजाम दिया। डीजे कारोबार की प्रतिस्पर्धा बना कारण रामबाबू का कहना है कि विनोद महतो का डीजे इलाके में सबसे बेहतर और लोकप्रिय था, जिससे उन्हें ज्यादा बुकिंग मिलती थी। इसी वजह से अन्य डीजे संचालकों में जलन थी और यही हत्या का मुख्य कारण बना।
उन्होंने यह भी बताया कि सरस्वती पूजा के दौरान डीजे लाइट को लेकर मुकेश यादव के साथ विवाद हुआ था, जिसमें पंचायत के फैसले के तहत उस पर ₹15,000 का जुर्माना लगाया गया था। हालांकि, उसने जुर्माना भरते समय बदला लेने की बात कही थी। पुलिस पर कार्रवाई में देरी का आरोप उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस में प्राथमिकी दर्ज होने के बावजूद अब तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है। उन्होंने प्रशासन से जल्द कार्रवाई और न्याय की मांग की है। वहीं, मृतक के पिता सतनारायण महतो ने इस घटना को सुनियोजित साजिश बताते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही बेनीपुर के विधायक प्रोफेसर विनय कुमार चौधरी मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। बहेड़ा थाना के थानाध्यक्ष सह प्रशिक्षु डीएसपी रौशन कुमार ने कहा है कि मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना की रात में ही प्राथमिकी दर्ज कर ली थी और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *