शादी का झांसा देकर 9वी की छात्रा से दुष्कर्म! दसवी के छात्र समेत कई पर FIR

शादी का झांसा देकर 9वी की छात्रा से दुष्कर्म! दसवी के छात्र समेत कई पर FIR

UP Crime उत्तर प्रदेश के सहारनपुर की ये घटना आपको हैरान कर देगी। यहां 9वी कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी दसवी कक्षा का छात्र है और पीड़ित छात्रा का रिश्तेदार भी है। इससे भी अधिक हैरान कर देने वाली बात ये है कि शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप इस मामले में लगे हैं।

पीड़िता की मां हैं शिक्षामित्र ( UP Crime )

जिस छात्रा के साथ यह घटना हुई है उसकी मां शिक्षा मित्र हैं। आरोप है कि जब मां स्कूल जाती थी तो रिश्तेदार होने की वजह से आरोपी छात्र पर घर पर आ जाता था। धीरे-धीरे इसने पीड़िता से नजदीकियां बढ़ाई और फिर उसके साथ संबंध बना लिए। बाद में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। पीड़िता की मां को जब इस बात का पता चला तो बेटी की शादी के लिए कहा गया। आरोप है कि आरोपी छात्र और उसके परिजनों ने शादी करने से इंकार कर दिया और किसी को भी इस बारे में बताने पर लड़की के फोटो वायरल करने की धमकी दी। इतना ही नहीं पीड़िता की मां ने इस मामले में आरोपियों के घर वालों पर भी धमकाने के आरोप लगाए हैं।

फोटो कर दिए वायरल ( UP Crime )

पीड़ित छात्रा की मां का आरोप है कि छात्र ने उसकी बेटी के अश्लील फोटो भी वायरल कर दिए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने FIR दर्ज कर ली। पुलिस ने इस मामले में आरोपी छात्र समेत इसके परिजनों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अब इस मामले में पुलिस गिरफ्तारी की तैयारी कर रही है। मामला छात्रा से जुड़ा होने के नाते हम छात्रा की पहचान को सार्वजनिक नहीं कर सकते लेकिन यह मामला कुतुबशेर थाना क्षेत्र का है। कुतुबशेर थाना पुलिस अब इस मामले में आरोपों की जांच कर रही है।

लड़का अपने दोस्तों को बुलाता था घर

FIR में पीड़िता की मांं ने ये भी आरोप लगाए हैं कि आरोपी छात्र अपने दोस्तों को भी घर लेकर आता था। शारीरिक शोषण करने के साथ-साथ उसने छात्रा की वीडियो भी बना ली। इसके बाद उन्हे वायरल कर दिया। पीड़िता की मां ने बताया कि बेटी के कुछ फोटों उनके मोबाइल फर भेजे गए तो उन्हे इस बात का पता चला। इसके पीड़िता की मां ने आरोपी के छात्र के परिजनों से बात की तो आरोप है कि परिजनों ने भी महिला से अभद्रता करते हुए जान से मारने की धमकी दी। अब कुतुबशेर थाना पुलिस इस मामले में जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *