विधायक पुत्र की मौत मामले में धर्मशाला देवी हॉस्पिटल के खिलाफ एफआईआर

सिटी रिपोर्टर| नवादा नवादा विधायक विभा देवी के पुत्र स्व अखिलेश कुमार की मौत के मामले में धर्मशिला देवी हॉस्पिटल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गया है। मृतक के पिता पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कराया है। धर्मशिला देवी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के विरुद्ध नवादा मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 119/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है । पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता पूर्व श्रम राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद का बयान दर्ज किया और उनके पुत्र स्व अखिलेश कुमार की मौत से संबंधित जानकारियां प्राप्त की । इलाज के दौरान उपस्थित लोगों का बयान भी मौके पर लिया गया । इस बीच शिकायतकर्ता राजबल्लभ प्रसाद ने बताया कि मेरा बेटा तो अब लौटकर नहीं आ सकता किंतु किसी और के बेटा की मृत्यु अस्पतालों की लापरवाही एवं बदनीयती के कारण नहीं हो इसलिए जनहित में यह लड़ाई लड़ना जरूरी है । पूर्व मंत्री का आरोप है कि 19 मार्च को थार गाड़ी के एक पेड़ से टकरा जाने के कारण घायल चालक अखिलेश कुमार को धर्मशिला देवी अस्पताल लाया गया था किंतु वहां कोई भी चिकित्सक नहीं रहने के बावजूद सात घंटे तक मरीज को बिना किसी उचित इलाज के रखा गया । अंत में मरीज की हालत ज्यादा बिगड़ने पर पटना रेफर किया गया किंतु तब तक देर हो चुकी थी और मरीज की मृत्यु पटना ले जाने के क्रम में ही हो गई । इस बात की पुष्टि जांच टीम ने भी अपने मंतव्य में की है और अस्पताल के लापरवाही के कारण अखिलेश की मौत को स्वीकार किया है । इधर अस्पताल प्रबंधन के पीआरओ रोहित कुमार ने बताया कि अभी जांच पूरी नहीं हुई है। जिन पर आरोप लगाया गया है उनका पक्ष आना बाकी है। जांच पूरी नहीं है। धर्मशाला देवी हॉस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ आदित्य ने बयान जारी कर कहा था कि यहां कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। लाइफ सपोर्ट ट्रीटमेंट शुरू से चल रहा था। मरीज को रेफर किया गया था लेकिन परिजन सीटी स्कैन रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे। हमारा सीटी स्कैन मशीन खराब था। बाहर से जांच रिपोर्ट मंगवाया गया था। सिटी रिपोर्टर| नवादा नवादा विधायक विभा देवी के पुत्र स्व अखिलेश कुमार की मौत के मामले में धर्मशिला देवी हॉस्पिटल के खिलाफ एफआईआर दर्ज हो गया है। मृतक के पिता पूर्व मंत्री राजबल्लभ प्रसाद ने मुफस्सिल थाना में मामला दर्ज कराया है। धर्मशिला देवी मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के विरुद्ध नवादा मुफस्सिल थाना में कांड संख्या 119/26 के तहत प्राथमिकी दर्ज किया गया है । पुलिस ने जांच शुरू कर दिया है। पुलिस ने शिकायतकर्ता पूर्व श्रम राज्यमंत्री राजबल्लभ प्रसाद का बयान दर्ज किया और उनके पुत्र स्व अखिलेश कुमार की मौत से संबंधित जानकारियां प्राप्त की । इलाज के दौरान उपस्थित लोगों का बयान भी मौके पर लिया गया । इस बीच शिकायतकर्ता राजबल्लभ प्रसाद ने बताया कि मेरा बेटा तो अब लौटकर नहीं आ सकता किंतु किसी और के बेटा की मृत्यु अस्पतालों की लापरवाही एवं बदनीयती के कारण नहीं हो इसलिए जनहित में यह लड़ाई लड़ना जरूरी है । पूर्व मंत्री का आरोप है कि 19 मार्च को थार गाड़ी के एक पेड़ से टकरा जाने के कारण घायल चालक अखिलेश कुमार को धर्मशिला देवी अस्पताल लाया गया था किंतु वहां कोई भी चिकित्सक नहीं रहने के बावजूद सात घंटे तक मरीज को बिना किसी उचित इलाज के रखा गया । अंत में मरीज की हालत ज्यादा बिगड़ने पर पटना रेफर किया गया किंतु तब तक देर हो चुकी थी और मरीज की मृत्यु पटना ले जाने के क्रम में ही हो गई । इस बात की पुष्टि जांच टीम ने भी अपने मंतव्य में की है और अस्पताल के लापरवाही के कारण अखिलेश की मौत को स्वीकार किया है । इधर अस्पताल प्रबंधन के पीआरओ रोहित कुमार ने बताया कि अभी जांच पूरी नहीं हुई है। जिन पर आरोप लगाया गया है उनका पक्ष आना बाकी है। जांच पूरी नहीं है। धर्मशाला देवी हॉस्पिटल के एडमिनिस्ट्रेटर डॉ आदित्य ने बयान जारी कर कहा था कि यहां कोई लापरवाही नहीं बरती गई है। लाइफ सपोर्ट ट्रीटमेंट शुरू से चल रहा था। मरीज को रेफर किया गया था लेकिन परिजन सीटी स्कैन रिपोर्ट का इंतजार कर रहे थे। हमारा सीटी स्कैन मशीन खराब था। बाहर से जांच रिपोर्ट मंगवाया गया था।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *