बड़वानी | ऑपरेशन पवित्र के तहत बाउंड ओवर की अवधि में दोबारा अपराध करने पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। इसके तहत कोतवाली पुलिस ने आरोपी पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की। टीआई बलजीत बिसेन ने बताया कि आरोपी विकास उर्फ कालू पिता किशोर पांचाल निवासी बड़गांव के खिलाफ मारपीट, अवैध जुआ व हत्या के प्रयास हित 19 केस दर्ज है। अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर एसडीएम न्यायालय से उसे एक साल के लिए 10 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था। इस अवधि में दोबारा अपराध करने पर अब जुर्माना वसूलने के लिए पुलिस ने रिपोर्ट पेश की है। वहीं आरोपी पर जिलाबदर की कार्रवाई के लिए रिपोर्ट तैयार कर दी जा रही है।


