टोंक में ‘मिस-मिसेज राजस्थान ग्लैमर ब्यूटी’ का फिनाले आज:टेलेंट राउंड के बाद 51 प्रतिभागी फाइनल में पहुंचे; रैंप वॉक में होंगे शामिल

टोंक में ‘मिस-मिसेज राजस्थान ग्लैमर ब्यूटी’ का फिनाले आज:टेलेंट राउंड के बाद 51 प्रतिभागी फाइनल में पहुंचे; रैंप वॉक में होंगे शामिल

टोंक में शनिवार शाम रामाज रिसोर्ट में ‘मिस एंड मिसेज राजस्थान ग्लैमर ब्यूटी’ का ग्रैंड फिनाले होगा। टेलेंट राउंड के बाद चुने गए 51 प्रतिभागी इसमें हिस्सा लेंगे। राज्यभर में ऑडिशन और ग्रूमिंग सेशन के बाद फाइनलिस्ट्स मंच पर रैंप वॉक, टेलेंट और प्रश्न उत्तर राउंड में प्रदर्शन करेंगे। कार्यक्रम में कई अतिथि मौजूद रहेंगे और जूरी पैनल द्वारा मूल्यांकन किया जाएगा। रामाज रिसॉर्ट के मालिक मोहित टेलर ने बताया कि इस भव्य आयोजन का संचालन चिराग चौधरी और राकेश चौधरी द्वारा किया जा रहा है, जिन्होंने इस पेजेंट को राजस्थान के सबसे बड़े और प्रभावशाली मंचों में शामिल किया है, जो महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें अपनी पहचान बनाने का अवसर प्रदान करता है। रैंप वॉक, टेलेंट और प्रश्न उत्तर राउंड होंगे शामिल ग्रैंड फिनाले में रैंप वॉक, टेलेंट राउंड और प्रश्न उत्तर सत्र जैसे सेगमेंट होंगे। इन सभी राउंड में प्रतिभागियों का प्रदर्शन जूरी पैनल द्वारा परखा जाएगा। ये अतिथि रहेंगे मौजूद कार्यक्रम में डॉ. जगदीश चंद्र (सीएमडी फर्स्ट इंडिया न्यूज़ एवं भारत 24), मोहित तिवारी (ओनर सीएनएक्स न्यूज़), महावीर कुमार टेलर (ओनर रामाज कुर्तीस रिसोर्ट पैलेस), मोहित टेलर और सोहित टेलर (ओनर्स रामाज रिसोर्ट पैलेस), पवन गोयल (ओनर सफारी ग्रुप्स ऑफ होटल) और जेडी माहेश्वरी (ओनर एनएस एसजीएम आउटडोर) मौजूद रहेंगे। इन संस्थाओं का सहयोग यह कार्यक्रम सीएनएक्स न्यूज़ द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है। शिव ज्वेलर्स द्वारा पावर्ड, अवांता और देसी बीट्स को पावर्ड हैं, जबकि ग्रैंड फिनाले का वेन्यू पार्टनर रामाज कुर्तीस रिसोर्ट पैलेस है। फाइनल में प्रतिभा और प्रदर्शन पर रहेगा फोकस ग्रैंड फिनाले में सभी प्रतिभागी अपने टेलेंट, रैंप वॉक और सवाल जवाब के जरिए प्रदर्शन करेंगे। जूरी के मूल्यांकन के आधार पर विजेताओं का चयन किया जाएगा।

​ 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *